रिसर्च का दावा सेल्फी लेने से खुशी बढ़ती नहीं घटती है, महिलाओं पर पड़ रहा है इसका उल्टा असर: Selfie Side Effects
Selfie Side Effects

Selfie Side Effects: आजकल सेल्फी लेना मानों ट्रेंड बन गया है। आउटिंग, हॉलीडे, शादी, फंक्शन से लेकर गेट टु गेदर तक, आप हर जगह लोगों को सेल्फी लेते हुए देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सेल्फी का असर आपकी मेंटल हेल्थ पर भी होता है। जी हां, सेल्फी भले ही आपको कई मायनों में अच्छी लगे, लेकिन बहुत से आयामों पर यह आपके लिए हानिकारक भी है। अब रिसर्च भी यह दावा कर रही हैं कि सेल्फी की आदत खतरनाक है।

Selfie Side Effects: इन बातों पर करें गौर

Selfie Side Effects
Selfie Side Effects on Women

क्या आप भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जानकारों की फोटोज देखते हैं। क्या आपको भी लगता है कि वे काफी फिट हैं, खूबसूरत हैं और उनकी लाइफ बहुत ही हैपनिंग है। क्या आपको भी लगता है कि आप दूसरों के मुकाबले घूमने के लिए कम जा पाते हैं तो ऐसे में बात साफ है कि आप सेल्फी इफेक्ट के शिकार है। हाल ही में साइंस डायरेक्टर में छपी एक स्टडी में सामने आया कि सोशल मीडिया पर फिल्टर यूज कर डाली गईं फोटोज लगातार देखने से और फिर उनसे खुद की तुलना करने से आप परेशान हो सकते हैं।

इसका सीधा असर आपके  मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। हैरानी की बात तो ये है कि ऐसा नहीं है कि ऐसा दूसरों की तस्वीरें देखकर ही होता है। कई बार खुद की फिल्टर की गई फोटोज देखकर भी आपमें हीन भावना आने लगती है। आपको लगता है कि आप  फिल्टर के बाद ही सुंदर लगते हैं, वैसे आप अच्छे नहीं लगते। ऐसे में आप परेशान रहने लगते हैं। जिसके कारण आप दुखी महसूस करते हैं। स्टडी में यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया का भी आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा प्रभावित

Selfie effects
Women are more affected by the selfie effect than men

स्टडी में यह भी सामने आया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं सेल्फी इफेक्ट से ज्यादा प्रभावित रहती हैं। जामा इंटरनेशनल में छपी एक स्टडी के अनुसार पुरुषों की तुलना में यंग गल्र्स पर दूसरों की अच्छी सेल्फी देखकर ज्यादा असर पड़ता है। वे इससे ज्यादा परेशान हो जाती हैं। उनमें बहुत जल्द नेगेटिव विचार आने लगते हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की ओर से साल 2021 में किए गए एक सर्वे में सामने आया कि सोशल मीडिया के कारण 57 प्रतिशत अमेरिकी युवतियां हमेशा निराश और परेशान महसूस करती हैं। वहीं युवकों में यह प्रतिशत मात्र 29 प्रतिशत ही था।  

मोबाइल फिल्टर से फिल्टर हो रहे विचार

Selfie
The comments coming on these pictures posted on social media also affect your mental health.

इतना ही नहीं शोध यह भी बताते हैं कि मोबाइल में उपलब्ध या डाउनलोड किए गए फिल्टर भी आपके मेंटल पीस यानी मानसिक शांति को इफेक्ट करते हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक स्टडी के अनुसार फोन में उपलब्ध फिल्टर और सुंदर दिखने वाले एप्स से आप चेहरा सुंदर कर लेते हैं। लेकिन कई युवतियां इसे अपनी असल तस्वीरों से कंपेयर करके दुखी होती रहती हैं। वे खुद की तुलना करने लगती हैं और फिर दुखी होने लगती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों पर आने वाले कमेंट्स भी आपके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालते हैं। ऐसे में सबसे बेहतर है आप जैसा दिखते हैं, वैसा ही दिखें और खुश रहें। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...