Overview:
हर समय की थकान, चिड़चिड़ापन, जीवन शक्ति की कमी जैसी कई समस्याएं आज के समय में पुरुष महसूस कर रहे हैं। हालांकि अधिकांश इस विषय में खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्याओं से घिरे हुए हैं और जिंदगी को फिर से भरपूर जीने की चाहत रखते हैं तो आयुर्वेद इसमें आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
How to Increase Sperm Count: भागदौड़ भरी इस जिंदगी में खुद को फिट रखना एक मुश्किल काम है। ये चुनौतियां जितनी महिलाओं के सामने हैं, उतनी ही पुरुषों के सामने भी हैं। वर्क लाइफ स्ट्रेस और बिजी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की सेहत के साथ ही फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा है। हर समय की थकान, चिड़चिड़ापन, जीवन शक्ति की कमी जैसी कई समस्याएं आज के समय में पुरुष महसूस कर रहे हैं। हालांकि अधिकांश इस विषय में खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्याओं से घिरे हुए हैं और जिंदगी को फिर से भरपूर जीने की चाहत रखते हैं तो आयुर्वेद इसमें आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आयुर्वेद की दो जड़ी बूटियों का शानदार मेल आपकी फौलादी ताकत को बिना किसी साइड इफेक्ट के तेजी से बढ़ा सकती हैं। आइए, आज जानते हैं इनके विषय में।
इसलिए पड़ रहा है फर्टिलिटी पर असर

दुनियाभर में हुए कई अध्ययन बताते हैं कि तनाव, चिंता, अवसाद और मेल फर्टिलिटी के बीच गहरा संबंध है। क्रोनिक तनाव से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। उनके शुक्राणुओं की संख्या कम हो सकती है, स्पर्म की गतिशीलता प्रभावित हो सकती है और शुक्राणुओं के आकार में भी विकृतियां आ सकती हैं। इतना ही नहीं टेंशन से पुरुषों के शरीर में भी हार्मोन बैलेंस बिगड़ने लगता है। तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो शुक्राणु उत्पादन के लिए जरूरी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पर असर डालता है। इसका सीधा असर स्पर्म क्वालिटी और क्वांटिटी पर पड़ता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अध्ययन के अनुसार जो पुरुष अक्सर ज्यादा तनाव में रहते हैं उनके स्पर्म की क्वालिटी 39% तक कम हो सकती है। वहीं स्पर्म की गतिशीलता में करीब 48% की कमी आती है।
हार्मोन को फिर से बैलेंस करेगा अश्वगंधा
आयुर्वेद में अश्वगंधा को एक महत्वपूर्ण जड़ी बूटी माना गया है। इसके ढेर सारे गुणों के कारण ही इसे ‘जड़ी बूटियों का राजा’ भी कहा जाता है। अश्वगंधा के नियमित सेवन से न सिर्फ तनाव कम होता है, बल्कि यह आपके हार्मोन के बैलेंस को भी सुधारता है। यह गुणकारी जड़ी बूटी टेंशन के हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को 30% तक कम कर सकता है। इससे तनाव कम होता है। इसी के साथ अश्वगंधा मांसपेशियों की ताकत को भी बढ़ाता है। उन्हें क्षति से बचाता है। इन सभी का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर सकारात्मक रूप से पड़ता है।
शरीर में एनर्जी भर देगा शिलाजीत
शरीर को नई ऊर्जा से भरने और फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए शिलाजीत एक महत्वपूर्ण जड़ी बूटी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही ट्रेस मिनरल और फुलविक एसिड होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अध्ययन बताते हैं कि 90 दिनों तक लगातार शिलाजीत का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर करीब 20% तक बढ़ाया जा सकता है। इससे कामेच्छा बढ़ती है। साथ ही यह थकान को दूर कर आपके प्रदर्शन को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से शरीर का ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन दोनों ही कम होती है।
साथ में करें अश्वगंधा और शिलाजीत का सेवन
अगर आप भी अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ाना चाहते हैं और स्पर्म क्वालिटी को सुधारना चाहते हैं तो अश्वगंधा व शिलाजीत का एक साथ सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस कॉम्बिनेशन से आप शारीरिक, मानसिक और सेक्सुअली सभी तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं। आप अश्वगंधा और शिलाजीत के चूर्ण को गुनगुने दूध के साथ ले सकते हैं। आप चाहें तो अश्वगंधा की चाय बनाकर उसके साथ शिलाजीत चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। हालांकि इन दोनों ही जड़ी बूटियों के सेवन का अनुपात आप डॉक्टर की सलाह पर तय करें। क्योंकि इसमें आपकी जरूरत, उम्र और स्थिति सभी मायने रखती है।
