japanese dog man big announcement
japanese dog man big announcement

Overview:

इंसान से कुत्ते का भेष बदलना टोको के लिए कोई आसान काम नहीं था। जेपपेट कंपनी ने इस काम में टोको की मदद की थी। इस काम में कंपनी को करीब 40 दिन लग गए थे। टोको कोली ब्रीड का कुत्ता बनना चाहते थे और इसलिए उसी के अनुसार उनका कॉस्टयूम बनाया गया था।

Japanese Dog Man: कुछ साल पहले जापान के एक शख्स ने खुद को कुत्ते के रूप में बदल कर पूरी दुनिया को चौका दिया था। टोको नाम के इस शख्स ने अपनी अजीबोगरीब इच्छा को पूरा करने के लिए 22 हजार डॉलर यानी करीब 18 लाख रुपए खर्च किए थे। टोको का कॉस्टयूम इतने शानदार तरीके से बनाया गया था कि एक बार तो उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए थे। अब अपनी एक घोषणा से टोको ने दुनिया को फिर से चौका दिया है। क्या है यह अनोखी घोषणा, आइए जानते हैं।

टोको ने की है यह बड़ी घोषणा

इंसान से कुत्ते का भेष बदलना टोको के लिए कोई आसान काम नहीं था। जेपपेट कंपनी ने इस काम में टोको की मदद की थी। इस काम में कंपनी को करीब 40 दिन लग गए थे। टोको कोली ब्रीड का कुत्ता बनना चाहते थे और इसलिए उसी के अनुसार उनका कॉस्टयूम बनाया गया था। हालांकि आज भी टोको हर दिन हजारों डॉलर खर्च करके अल्ट्रा-रियलिस्टिक डॉग सूट पहनते हैं। अपने इस अनोखे कदम के बाद टोको द कोली दुनियाभर में स्टार बन गए। अब कई लोग उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखकर टोको ने घोषणा की है कि वह अपना खुद का चिड़ियाघर खोलने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस चिड़ियाघर में जानवर की जगह इंसान होंगे, जो अपनी पसंद के अनुसार जानवर बन सकते हैं।

ये होगा इस अनोखे जू में

टोको के यूट्यूब पर हजारों सब्सक्राइबर्स हैं। जहां उनके फैंस उनके ट्रीट के ट्रिक्स देखते हैं, उनकी सैर का आनंद लेते और साथ ही दूसरे कुत्तों से उनकी बातचीत भी देखते हैं। टोको का कहना है कि लोग उन्हें ऐसा करते देखना पसंद करते हैं। और खुद भी ऐसा करना चाहते हैं। इसलिए वह ‘टोको टोको जू’ नाम का चिड़ियाघर खोलने जा रहे हैं। यहां लोग अपनी पसंद का जानवर बनकर अपने सपने को पूरा कर सकेंगे। हालांकि मुख्य फोकस डॉग्स पर ही रहेगा। टोको का कहना है कि इस चिड़ियाघर में लोग हाइपर-रियलिस्टिक डॉग सूट में से एक पसंद कर उसे पहन सकेंगे। इतना ही नहीं डॉगी कॉस्प्ले सत्रों का हिस्सा भी बन पाएंगे। इस संबंध में टोको ने एक वेबसाइट भी बनाई है। जहां उन्होंने लोगों से पूछा है कि क्या आपने कभी जानवर बनना चाहा है? क्या आपने कभी खुद को खुद से अलग रूप में देखने की कल्पना की है? अब हम आपका सपना पूरा करने के लिए यह सुविधा देंगे। यहां आप अपनी इच्छा को पूरा कर सकते हैं। हालांकि टोको फिलहाल केवल अलास्का मालाम्यूट पोशाक ही दे पाएंगे, यह हस्की के समान एक बड़ी नस्ल का कुत्ता है। वेबसाइट पर पोशाक के माप और उपलब्धता के विषय में भी जानकारी है। ग्राहकों को इस पोशाक की बुकिंग करीब 30 दिन पहले करनी होगी।

काफी महंगा है यह सपना जीना

टोको की इस वेबसाइट पर कुत्ते की पोशाकों का किराया भी बताया गया है। हालांकि अगर लोगों को जानवर बनने का सपना पूरा करना है तो उन्हें इसके लिए काफी रुपए खर्च करने होंगे। कुत्ते के रूप में 180 मिनट बिताने के लिए करीब 256 यूरो यानी 23,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 120 मिनट के लिए 188 यूरो यानी 17,000 रुपए खर्च होंगे। यदि आप अपने साथ कोई दोस्त लाना चाहते हैं, तो यह प्रति व्यक्ति 156 यूरो यानी 14,000 रुपए होगा। वहीं अगर आप तीन दोस्तों का ग्रुप है तो आपको मात्र 104 यूरो यानी करीब 9,000 रुपए देने होंगे। इसी के साथ जानवर बनने के दो सत्रों के लिए लोगों को 130 यूरो करीब 11,000 हजार रुपए देने होंगे। टोको का कहना है कि भविष्य में इस अनोखे चिड़ियाघर में पांडा सहित कई अन्य जानवरों की पोशाकें भी शामिल होंगी। हालांकि बिल्लियों और लोमड़ियों को दूर रखा जाएगा, क्योंकि ये दोनों इंसानों के लिए बहुत छोटे हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...