आपकी भी होती है बहस अपने पार्टनर से तो इन 5 ट्रिक्स का इस्तेमाल जरूर करें
सबके सोचने का तरीकाअलग अलग है। एक घर में रह कर भाई बहन तक एक दुसरे से अलग सोच रखते हैं।
Relationship Advice: कपल्स में चाहे कितना भी प्यार हो, कभी न कभी बहस या मनमुटाव होना तय है। अक्सर हम बात छोटी है ये सोच कर उस पर ध्यान नहीं देते हैं। इसी वजह से एक वक़्त के बाद वही छोटी सी बात काफी बड़ी बहस का रूप ले लेती है। कपल्स के बीच छोटी छोटी ग़लतफ़हमी और झगडे ही रिश्तों को खराब कर देते हैं। रिश्तों में दरार आते देर नहीं लगती है। इस बात पर सबसे ज्यादा उन कपल्स को ध्यान देना चाहिए जिनके विचार आपस में कम मेल खाते हैं। सबके सोचने का तरीका अलग अलग है। एक घर में रह कर भाई बहन तक एक दुसरे से अलग सोच रखते हैं।
आइये जानते हैं अगर कपल्स के बीच बहस हो भी जाए तो किस तरह एक ही दिन में उस बहस को खत्म किया जा सकता है।
Also read: सोशल मीडिया में उलझती रिश्तों की डोर
रिस्पेक्ट करें

कपल्स के बीच प्यार से पहले आती है रिस्पेक्ट। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो गुस्से में होने पर भी आपको उस प्यार का एहसास होता है और आप सामने वाले की इंसल्ट नहीं करते हैं। बस यही आपके प्यार का सबसे बड़ा सबूत है। गुस्से में भी आपको अपने प्यार का एहसास रहता है तो आप दोनों बेस्ट कपल हैं।
तीसरे की जगह न बनने दें

अगर आपकी बहस किसी तीसरे की वजह से हो रही है तो पहले शांत दिमाग से काम लें। अपने परतंतर से इस बारें में पूछें। उन पर इल्जाम ना लगाएं। इस तरह आपके पार्टनर को यकीन हो जाएगा , आप दोनों के बीच में किसी तीसरे की कोई जगह नहीं है। यकीन मानिये आपके बीच की बहस इस तरह मिनटों में ही खत्म हो जाएगी।
एहसान ना दिखाएं

गुस्से में बहस करते समय भी एक दुसरे पर ये एहसान ना दिखाएं की आपके उनके लिए क्या क्या कर सकते हैं या पास्ट में आपने उनके लिए क्या क्या तकलीफें उठाई हैं। इस तरह आप एक दुसरे पर एहसान जताते हुए नज़र आएंगे। रिश्तों में खटास का सबसे बड़ा कारण है एहसास जताना। इन बातों को ले कर कभी कुछ ना कहें।
प्रोफेशनल चीजें अलग रखें

अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग अलग रखें। ऑफिस की परेशानी से खीज कर अपने पार्टनर पर गुस्सा ना निकालें। ना ही उन्हें ये कहें की घर के साथ साथ ऑफिस में भी तुम्हारे वजह से काम पर ध्यान नहीं रहता है। ऑफिस की परेशानी की वजह जो भी रही हो पार्टनर पर इस बात का इल्जाम ना लगाएं।
टोकना ठीक नहीं

आप चाहें कितने भी समय से साथ में हों, आपकी पसंद नापसंद पर आपका ही हक़ है। ना किसी पर जोर जबरदस्ती दिखाएं की वो आपकी पसंद को ही अपनी पसंद माने। ना ही अपने पार्टनर के प्रभाव में आ कर उनकी पसंद की चीजों पर ही फोकस करें। आप दोनों अपनी पसंद नापसंद का ख्याल रखें, ज्यादा रोक टोक करना या बात बात पर कहना की आपको ये सब पसंद नहीं है। इस तरह की बातें आपके रिश्तों को ख़राब करती हैं।
