अनुष्का शर्मा से लेकर कंगना रनौत तक बन गई हैं शाकाहारी, जानिए क्या है इसके फायदे: World Vegetarian Day 2024
World Vegetarian Day 2024

Overview:

आज पूरी दुनिया शाकाहार के फायदे गिन रही है और उसे अपना रही है। दुनियाभर में शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। इस बार इस खास दिन की थीम है ​'मिक्स इट अप'।

World Vegetarian Day 2024: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, एक्ट्रेस कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा, पामेला एंडरसन, हॉलीवुड एक्टर एलेक बाल्डविन, मशहूर लेखिका मैरी वोलस्टोनक्राफ़्ट शेली जैसी दुनियाभर की कई हस्तियां पिछले कुछ सालों में पूरी तरह से शाकाहारी बन चुकी हैं। इन सभी ने ग्लोबल मंच से स्वीकार किया है कि शाकाहारी बनने से उन्हें कई लाभ हुए हैं। आज पूरी दुनिया शाकाहार के फायदे गिन रही है और उसे अपना रही है। दुनियाभर में शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। कैसे हुई इस अनोखे दिन की शुरुआत और क्या है शाकाहारी होने के फायदे आइए जानते हैं।

World Vegetarian Day 2024-आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्ल्ड वेजीटेरियन डे की शुरुआत भारत नहीं बल्कि अमेरिका से हुई है।
You will be surprised to know that World Vegetarian Day did not originate from India but from America.

आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्ल्ड वेजीटेरियन डे की शुरुआत भारत नहीं बल्कि अमेरिका से हुई है। जी हां, इस खास दिन को मनाने की पहल साल 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजीटेरियन सोसाइटी ने की थी। इसके बाद साल 1978 में इंटरनेशनल वेजीटेरियन यूनियन ने भी इसका समर्थन किया। तभी से हर 1 अक्टूबर को वर्ल्ड वेजीटेरियन डे मनाया जाता है।

शाकाहारी होने के कई फायदे हैं। इससे न सिर्फ आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं
There are many benefits of being a vegetarian. This not only keeps you away from many diseases

शाकाहारी होने के कई फायदे हैं। इससे न सिर्फ आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं, बल्कि एक सेहतमंद जिंदगी भी जी पाते हैं। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे।

मांसाहारियों के मुकाबले शाकाहारी भोजन करने वालों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कम होती है। शाकाहारी भोजन फल, सब्जियों और अनाज पर आधारित होता है। इन सभी में शरीर के लिए जरूरी संतुलित कोलेस्ट्रॉल होता है। शोध बताते हैं कि जो लोग लंबे समय तक शाकाहारी भोजन करते हैं। उनमें मांसाहारी भोजन करने वालों के मुकाबले फैट और कोलेस्ट्रॉल दोनों ही कम होते हैं। इतना ही नहीं शाकाहारी भोजन शरीर में हानिकारक केमिकल और टॉक्सिन भी कम बनाता है।

सेहतमंद रहने के लिए मेटाबॉलिज्म का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। शाकाहारी भोजन इसमें मददगार है, क्योंकि यह पचाने में काफी आसान होता है। मेटाबॉलिज्म सही होने पर आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और वजन बढ़ने का खतरा भी कम होता है। बेल्जियम की यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल गेंट डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार जो लोग शाकाहारी भोजन करते हैं उससे मोटापे और स्ट्रोक की आशंका कम होती है।  

डायबिटीज आज वैश्विक स्तर पर एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। हालांकि कुछ शोध का दावा है कि शाकाहारी लोगों को डायबिटीज का जोखिम कम होता है। फल, सब्जियों, अनाज पर आधारित शाकाहारी भोजन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यही कारण है कि शाकाहारी लोगों में मांसाहारी लोगों के मुकाबले टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम करीब 50% तक कम होता है।  

शाकाहारी भोजन आपके दिल को भी सेहतमंद रखता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा करीब 75% कम होता है। शाकाहारी भोजन कम फैट्स में पकाया जाता है, जिससे इसके नुकसान कम होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने का भी सकारात्मक असर दिल की सेहत पर पड़ता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि शाकाहारी भोजन से उन्हें पूरा पोषण नहीं मिलता है। जबकि यह सोच बिलकुल गलत है। फल, सब्जियों, दालों, अनाज आदि में भरपूर पोषण तत्व होते हैं। इनमें फाइबर के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फोलेट, विटामिन सी, ए और ई होते हैं। ये सभी आपको सेहतमंद रखते हैं।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...