जानिए कौन हैं बॉलीवुड की हॉटेस्ट वेजिटेरियन एक्ट्रेस
कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने सेहत का ध्यान रखते हुए नॉन वेज खाना छोड़ चुकी हैं। जबकि कुछ बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी सेहत और अध्यात्म में रुचि के चलते वेजिटेरियन बनना स्वीकार किया हैं।
Vegetarian Actresses : बॉलीवुड की हसीनाएं फिटनेस और खूबसूरती के मामले में हर किसी को टक्कर दे सकती हैं। यह हसीनाएं अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं और इसके लिए जी तोड़ मेहनत भी करती हैं। अपनी फिटनेस के लिए इन अभिनेत्रियों ने घंटों जिम में पसीना बहाया है। साथ ही यह सभी अपने खानपान का भी पूरा ध्यान रखती हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने सेहत का ध्यान रखते हुए नॉन वेज खाना छोड़ चुकी हैं। जबकि कुछ बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी सेहत और अध्यात्म में रुचि के चलते वेजिटेरियन बनना स्वीकार किया हैं। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जो नॉनवेज छोड़कर हॉट विगन बन चुकी हैं।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल अनुष्का शर्मा कई साल पहले नॉन वेज खाना छोड़ चुकी हैं। अपने इस फैसले के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने बताया था कि उनके लिए नॉन वेज छोड़ना बेहद मुश्किल काम था। लेकिन, जानवरों के प्रति उनके लगाव और आध्यात्मिक कारणों के चलते वह शाकाहारी बनी हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर बेहद गर्व के साथ यह बात स्वीकार करती है कि वह पहले नॉन वेज खाती थी। लेकिन, अब वह शुद्ध शाकाहारी हैं। सोनम अपने इस फैसले के बारे में कह चुकी है कि वह वेजिटेरियन बनकर काफी खुश है और वह प्रतिदिन हेल्दी डाइट लेती हैं।
लिज़ा हेडन
फिल्म ‘क्वीन’ में काम कर चुकी लिज़ा हेडन बचपन से ही शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका पूरा परिवार शुद्ध शाकाहारी हैं। इसलिए वो कभी नॉन वेज की तरफ आकर्षित नहीं हुई थी। इसके अलावा लिज़ा हेडन डेयरी प्रोडक्ट्स का भी सेवन नहीं करती हैं।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट ने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी आलिया भट्ट वेजिटेरियन हैं। अपने एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि उनका अचानक से मन हुआ कि वह नॉन वेज खाना छोड़ दे, इसलिए उन्होंने शाकाहारी बनने का फैसला किया।
जैकलीन फर्नांडिस
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस एक हॉट वीगन हैं, क्योंकि वो जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ हैं। वैसे जैकलीन उन संस्थाओं के साथ भी जुड़ी रहती हैं, जो जानवरों की सुरक्षा और उनके हित में काम करती हैं। जैकलिन के अनुसार वह प्रतिदिन ऑर्गेनिक फूड खाना पसंद करती हैं।
विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन बचपन से शुद्ध शाकाहारी हैं। वह एक साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिस वजह से उन्होंने बचपन से ही नॉनवेज से दूरी बनाकर रखी थी। हालांकि, विद्या के प्रति एक नॉन वेजिटेरियन है। फिर भी विद्या सिर्फ ऑर्गेनिक फूड खाना पसंद करती हैं।
करीना कपूर
पंजाबी परिवार से होकर भी अभिनेत्री करीना कपूर शुद्ध शाकाहारी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि पहले वह नॉन वेज काफी खाती थी। लेकिन, जब वह एक रिलेशनशिप में आई और उनका बॉयफ्रेंड वेजिटेरियन था, तो उसे खुश करने के चलते उन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया था। हालांकि, आगे जाकर उनका रिश्ता तो टूट गया। लेकिन, उन्होंने शुद्ध शाकाहारी रहने का फैसला किया।
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत पहले खूब नॉन वेज खाना खाती थी, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि आध्यात्मिक कारणों की वजह से उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया। वैसे कंगना की माने तो वह अपने इस फैसले से काफी खुश हैं और वह रोजाना हेल्दी डाइट लेती हैं।
रेखा

रेखा फेमस वेजिटेरियन सेलिब्रिटी हैं। एनिमल राइट्स के लिए लड़ने वाली संस्था पेटा ने एक बार रेखा की खुलेआम तारीफ़ की थी और उन्हें फेमस वेजीटेरियन सेलिब्रेटी बताया था। रेखा कई साल पहले नॉनवेज खाना छोड़ चुकी हैं। उनका मानना है कि शाकाहारी रहने से इंसान बौद्धिक होकर सोचता हैं।
नेहा धूपिया
अभिनेत्री नेहा धूपिया एनिमल राइट्स के लिए लड़ने वाली संस्था पेटा से जुड़ी हुई हैं और वह जानवरों के संरक्षण में विश्वास रखती हैं। जिस वजह से वह काफी साल पहले नॉन वेज खाना छोड़ चुके हैं।
