Anushka Sharma News: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ अपने जीवन के सबसे बेहतरीन पलों का आनंद ले रहे हैं। शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म ‘जीरो’ के बाद अनुष्का ने अपने ऐक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था। अब अकाय के जन्म के सात महीने बाद ऐसा लग रहा है कि अनुष्का मुंबई लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Also read: शाहरुख़ के ये 5 बेस्ट रोल बनाते हैं उन्हें बॉलीवुड का बादशाह: SRK Best Performance
अनुष्का शर्मा कब लौटेंगी मुंबई वापस

21 अगस्त, 2024 को अनुष्का शर्मा ने अपनी IG स्टोरीज पर स्लर्प फार्म्स की एक क्लिप को फिर से शेयर किया। प्रमोशनल वीडियो में, हेल्दी फूड और स्नैक्स ब्रांड ने एक कॉन्टेस्ट की एनाउंसमेंट की, जिससे फैंस को मुंबई में एक इवेंट में एक्ट्रेस से मिलने का मौका मिलेगा। हालाँकि, वीडियो में यह नहीं बताया गया कि यह मुलाकात वर्चुअल होगी या पर्सनल, लेकिन इस बात का उल्लेख है यह इवेंट मुंबई में होगा। फैंस को लग रहा है कि अनुष्का इसमें शामिल हो सकती हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा: “आप लोगों से जल्द ही मुलाकात होगी।”
अनुष्का शर्मा ने शेयर की अपने बच्चों की पहली राखी की तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने अपनी IG स्टोरीज पर अपने बच्चों की पहली राखी सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके बच्चों का चेहरा ना दिखे, इसलिए उन्होंने दो अनूठी बुनी हुई राखियों वाली एक फोटो शेयर की। राखियां कार जैसी थी और किनारों पर डोरियां बंधी हुई थी और ऊपर काले और सफेद बटन और गुगली आँखें थीं। उनमें से एक हरे रंग की थी, जबकि दूसरी नारंगी रंग की थी। अनुष्का ने लिखा, “हैप्पी रक्षा बंधन,”
विराट -अनुष्का की लंदन से वायरल हुई फोटो
फोटो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने कैजुअल फैशन स्टेटमेंट से सभी को चौका दिया। जिसमें अनुष्का फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में खूबसूरत लग रही थी और उन्होंने अपने लुक को नेकलेस और हुप्स के साथ कंप्लीट किया। वही विराट हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और बेज शॉर्ट्स और मैचिंग कैप में दिखे।
विराट और अनुष्का के बेटे अकाय की दिखी झलक
कुछ समय पहले विराट कोहली के एक फैन पेज ने उनका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में फूल खरीदने के लिए निकले थे। वीडियो में विराट अपने बेटे अकाय को गोद में लिए हुए थे। अकाय की ये मीडिया मे फर्स्ट अपीयरेंस थी।
