Baby Diapers: छोटे शिशुओं की देखरेख में बेबी डायपर्स काफी मददगार साबित होते हैं, इसके चलते माएं बिस्तर गीला होने की चिंता और बार-बार कपड़े बदलने की झंझट से बच जाती हैं। साथ ही ये बच्चे की हैल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं, ऐसे में बच्चे के लिए एक बेहतर डायपर का चुनाव करना बेहद जरूरी है। चलिए नजर डालते हैं मार्केट में मौजूद कुछ अच्छी क्वालिटी के बेबी डायपर्स पर-
Also read: कॉटन से लेकर लिनन, जानिए हर कपड़े की देखरेख का सही तरीका
मी मी (mee mee) रीयूजेबल क्लॉथ डायपर
मी मी रीयूजेबल क्लॉथ डायपर, अडजस्टेबल स्नैप बटन और यूनिक पॉकेट के साथ आता है, ताकी कॉटन पैड बच्चों के मूवमेंट्स के साथ स्थिर रहे। वहीं इसका ब्रीदेबल फैब्रिक बच्चों की स्किन के लिए बेहद अनुकूल होता है।
हगीज (huggies) वंडर पैंट्स
हगीज वंडर पैंट्स सुसु सोखने की बेहतरीन क्षमता के साथ पहनने में भी उतने ही आरामदायक है। ये छोटे-बड़े और मीडियम हर साइज में उपलब्ध हैं।
मैमी पोको पैंट्स (many poko pants)
मैमी पोको पैंट्स बच्चों को पहनाने में काफी सुविधाजनक होते हैं, इसमें लीकेज की संभावना काफी कम हो जाती है, क्योंकि ये फ्लेक्सिबल होते हैं।
मदर स्पर्श (mother sparsh) वॉटर बेस्ड वाइप्स
मदर एंड बेबी केयर ब्रांड ‘मदर स्पर्श’ का 99 प्रतिशत वॉटर बेस्ड वाइप्स पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल हैं। इसमें हानिकारक सिंथेटिक घटकों की जगह नैच्यूरल फाइबर्स का इस्तेमाल किया गया है।
हिमालया (himalaya) टोटल केयर बेबी पैंट्स
हिमालया का टोटल केयर बेबी पैंट्स बच्चों को पहनाने और उतारने में जितना सुविधाजनक है, उतना ही ये बच्चो के स्किन के लिए भी लाभकारी है। एलोवेरा और धृतकुमारी जैसी औषधीय तत्वों से भरपूर ये पैंट्स रैशेज और दूसरी स्किन समस्याओं से बचाते हैं।
टेड्डी (teddy) नैपी पैड
टेड्डी नैपी पैड, आम नैपी और डायपर के बीच का एक प्रोडक्ट है। ये डिस्पोजेबल नैपी है जोकि बच्चे के सुसु को अवशोषित कर बार-बार धोने की चिंताओं से मुक्त रखता है।
