Most Vegetarian People State: भारत एक ऐसा देश है जिसे अपनी बेहतरीन संस्कृति, परंपराओं, पर्यटक स्थलों और अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों की वजह से पहचाना जाता है। आप यहां के जिस इलाके में जाएंगे वहां आपको अलग संस्कृति और रीति रिवाज से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इन सभी जगह पर आपको खान-पान भी अलग देखने को मिलने वाला है। भारत में वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह का भोजन मिलता है। कुछ इलाके ऐसे हैं जहां केवल वेजिटेरियन रहते हैं।
दुनिया भर की बात करें तो सबसे ज्यादा लोग ऐसे हैं जो मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं। अलग-अलग राज्यों और वहां मौजूद शहरों में रहने वाले लोग अपनी पसंद के हिसाब से वेज और नॉनवेज खाते हैं। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश या शहर होगा जहां पर लोग नॉन वेजिटेरियन नहीं खाते हैं। भारत में भी मांसाहार का सेवन करने वाले लोग बड़ी तादाद में रहते हैं। यहां के कुछ राज्य तो ऐसे भी हैं जहां की 100% आबादी नॉन वेजिटेरियन है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा कौन सा राज्य होगा जहां पर सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग रहते होंगे। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं।
भारत का शाकाहारी राज्य

भारत का सबसे ज्यादा शाकाहारी लोगों वाला राज्य अपनी समृद्धि संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हरियाणा है। यहां की संस्कृति, पहनावा, बोली, रहन-सहन और खानपान हमेशा से ही लोगों को अट्रैक्ट करता आया है। इसकी दूसरी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर 68.7% लोग ऐसे हैं जो शाकाहारी हैं। भारत के किसी भी राज्य में मौजूद वेजीटेरियन लोगों के आंकड़े में सबसे ज्यादा है।
शाकाहारी पसंद करते हैं लोग
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 के आंकड़े के मुताबिक यहां पर लोग वेजीटेरियन खाना ज्यादा पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 फ़ीसदी महिलाएं और 56 फ़ीसदी पुरुष ऐसे हैं जो नॉनवेज को हाथ भी नहीं लगते हैं। यहां पर आपको बहुत कम या फिर ना के बराबर नॉनवेज की दुकान देखने को मिलेगी। रेस्टोरेंट और होटल में शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है। इनमें तरह-तरह की वैरायटी अवेलेबल होती है जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
जरूर करें दीदार

अगर आप घूमने फिरने के शौकीन है और आपको कभी हरियाणा घूमने का मौका मिलता है तो इसका पूरा आनंद जरूर लीजिए। यहां का खान-पान काफी अलग लेकिन बहुत स्वादिष्ट है। पहनावे के साथ-साथ यहां के गाने पूरी दुनिया में अपना जादू चलते हैं। यह राज्य पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है और यहां की थाली में आपको गेहूं, मक्का, बाजरे की रोटी सबसे ज्यादा देखने को मिलेगी।
प्रसिद्ध पर्यटक स्थल
अगर आप हरियाणा जाए तो आपके यहां के कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का दीदार जरूर करना चाहिए। अगर आप ऐतिहासिक स्थान देखना चाहते हैं तो आपको सूरजकुंड, पानीपत और कुरुक्षेत्र जाना चाहिए। कुरुक्षेत्र अपने धार्मिक का इतिहास से इतिहास की वजह से पहचाना जाता है। पानीपत तीन प्रमुख लड़ाइयां के इतिहास का गवाह है और यहां पर एक संग्रहालय भी मौजूद है। सूरजकुंड को अपने हस्तशिल्प मेले के लिए हर जगह पहचाना जाता है। इसके अलावा आप गुजरी महल, बीरबल का छत्ता, करनाल झील, पिंजौर गार्डन भी देख सकते हैं।
