World Consumer Rights Day: 15 मार्च को वर्ल्ड कन्ज्यूमर राइट्स डे मनाया जाता है। कन्ज्यूमर यानी उपभोक्ताओं के अधिकार को अंग्रेजी भाषा में कन्ज्यूमर राइट्स कहा जाता है। वैसे तो उपभोक्ता को भगवान् का रूप माना जाता है लेकिन कभी कभी उपभोक्ता खरीदी हुई वास्तु या सर्विस से संतुष्ट नहीं होता, उसकी कुछ शिकायते होती है| लेकिन उन शिकायतों को आखिर कोई उपभोक्ता कहा जाकर कहे ताकी उसकी आवाज को सुना जाए, इन्ही सब परेशानियों को मद्देनज़र रखते हुए जन्म हुआ कन्ज्यूमर राइट्स डे का।
क्यों मनाया जाता है कंस्यूमर राइट्स डे? क्या है इसका उद्देश्य?

इस दिन को मनाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाता है और ये बताया जाता है की उनके पास भी पूरा अधिकार है और उन्हें अनसुना नहीं किया जा सकता। निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य की वस्तु, हानिकारक वस्तु, एक्सपायरी डेट वस्तुओ जैसी चीजों के खिलाफ उपभोक्ता अधिकार से आवाज उठा सकते है और इस तरह की धोकाधड़ी व् इससे सम्बंधित अन्य समस्याओ का समाधान पा सकते है। बहुत सारे उपभोक्ता इन कंस्यूमर राइट्स से अनजान है, और आज भी ऐसी धोखाधड़ी का शिकार होते है। सभी उपभोक्ता इन कंस्यूमर राइट्स के बारे में जाने इस उद्देश्य से ही ये दिन मनाया जाता है।
क्या है वर्ल्ड कंस्यूमर राइट्स डे से जुड़ा इतिहास?

15 मार्च, 1962 में अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके जॉन एफ कैनेडी ने पहली बार उपभोक्ता अधिकार के मुद्दे की चर्चा लोगो को संबोधित करते हुए की थी। और इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को सन्देश भी भेजा था। इस सन्देश में उन्होंने औपचारिक रूप से उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे का जिक्र किया था। अगर भारत की बात करे तो भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है।
उपभोक्ता सरंक्षण कानून
आपकी जानकारी के लिए बतादे की हमारे देश में उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम-2019 को जुलाई 2020 में लागू किया था। इस कानून के तहत उपभोक्ता के लिए धोखाधड़ी और ज्यादा वसूली से बचने के लिए कई प्रावधान निकाले गए है। वो हर व्यक्ति जिसने किसी सर्विस या किसी वास्तु के लिए मूल्य दिया है, वो उपभोक्ता है। उसकी खरीदी हुई वस्तु में उस कुछ कमी, ज्यादा रेट, या एक्सपायरी जैसी समस्याएं दिखती है, या फिर किसी पेड सर्विस से अगर वो असंतुष्ट है तो उसे पूरा अधिकार है की वो उपभोक्ताओं को मिले कानूनी सरंक्षण का इस्तेमाल करे।
वर्ल्ड कंस्यूमर राइट्स डे 2023 थीम
हर साल कंस्यूमर राइट्स डे को एक थीम के साथ मनाया जाता है| इस साल वर्ल्ड कंस्यूमर राइट्स डे 2023 की थीम है- एम्पॉवरिंग कंस्यूमर थ्रू क्लीन एनर्जी
यह भी देखे-एग्जाम से पहले ऐसा क्या करें कि बच्चे का लगे पढ़ाई में मन
कौन कौन से कन्ज्यूमर राइट्स अधिकार है हमारे उपभोक्ताओं के पास?

- राइट टू सेफ्टी – सुरक्षा का अधिकार
- राइट टू बी इन्फॉर्म – सूचित किये जाने का अधिकार
- राइट टू चूज़ – चुनने का अधिकार
- राइट टू बी हर्ड – उपभोक्ता की समस्याओ को सुने जाने का अधिकार
- राइट टू सीक रेड्रेसल – निवारण का अधिकार
- राइट टू कंस्यूमर एडुकेशन – उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार
