Easy To Learn Communication
Easy To Learn Communication

Communication Skills In Kids: अगर बचपन से ही बच्चे सही तरीके से बोलने की कला ना सीखें तो उनमें हिचकिचाहट ज्यादा होती है। माता-पिता अपने बच्चों के कम्युनिकेशन लेवल को अच्छा करने के लिए कई तरीकों को अपना सकते हैं। अगर बचपन में ही बच्चों को बातचीत का सही तरीका सिखाया जाए तो भविष्य में उन्हें कम्युनिकेशन करने में दिक्कत नहीं होगी। पेरेंट्स को अपने बच्चों को कम्युनिकेशन स्किल्स के महत्व को बताना चाहिए और साथ ही बचपन से ही उनमें कम्युनिकेशन स्किल्स को विकसित करने की कोशिश करनी चाहिए। आईए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनसे आपका बच्चा भीड़ में भी बोलने से नहीं घबराएगा।

Communication Skills in Kids
How to Handle Children Interrupting Adults

बचपन से ही बच्चे गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं। पेरेंट्स का काम यह होना चाहिए कि जब भी बच्चा गलत शब्द का इस्तेमाल करे तो उन्हें टोकें। इससे बच्चों को अपनी गलती जल्दी समझ आएगी और धीरे-धीरे यह आदत दूर हो जाएगी। कई बार पेरेंट्स बच्चों की नादानी समझ कर उन्हें कुछ नहीं बोलते और बाद में यह बच्चों की आदत हो जाती है और हमेशा वो गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं।

Effective Communication Strategies with Your Child
Effective Communication Strategies with Your Child

बच्चों का कम्युनिकेशन लेवल ठीक करने के लिए उन्हें अलग-अलग किताबें पढ़ने को दें, जिसमें थोड़ा कठिन शब्दों का इस्तेमाल हुआ हो। किताबों की रीडिंग करने से बच्चों को शब्दों के सही अर्थ का ज्ञान होगा। इससे वह नए-नए शब्दों को सीख पाएंगे और अपने कम्युनिकेशन स्किल को और बेहतर कर पाएंगे।

बच्चे बहुत जल्दी कॉपी कर लेते हैं। हमारे बोलचाल की भाषा बच्चों को नहीं सीखानी पड़ती है। वह खुद से ही यह सब सीख लेते हैं। साथ ही साथ वह अपने मां-बाप के हाव-भाव को भी कॉपी करने लगते हैं। इसलिए अपने बच्चों के सामने सही बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल करें। अपने बच्चों के भाव और लहजे को सही करने के लिए आप किसी ट्रेनर या टीचर का भी हेल्प ले सकते हैं।

Parenting Tips To Motivate Your Child For  communication skills
Parenting Tips To Motivate Your Child For communication skills

बहुत पुरानी कहावत है कि जो जितना अच्छा श्रोता होगा उतना ही अच्छा वक्ता होगा। वैसे तो आजकल के बच्चे दूसरों की बात कम ही सुनते हैं और खुद ही केवल बोलते हैं और सामने वाले की बात को बीच में काट देते हैं। लेकिन फिर भी आपके बच्चों को हमेशा से सीखना चाहिए कि उन्हें दूसरों की बात बड़े ध्यान से सुननी चाहिए और अपनी बात को तभी शुरू करें जब अगला अपनी बात खत्म कर चुका हे। अगर वह अच्छे से सुनेगा तभी अच्छे जवाब दे पाएगा। कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी करने के लिए यह बहुत जरूरी है।

अपने बच्चों की कम्युनिकेशन स्किल अच्छी करने के साथ-साथ उसका प्रदर्शन और बेहतर करने के लिए उसे आई कॉन्टेक्ट का महत्व बताएं। स्पीच या बात करते समय अगर आप आई कांटेक्ट अच्छे से बना कर रखते हैं तो सुनने वाला आपकी बातों पर ध्यान देता है। वह आपकी बातों को और अच्छे से समझता और सुनता है।

अपने बच्चों के सामने तोल मोल कर ही शब्दों का प्रयोग करें। बच्चों को कम्युनिकेशन स्किल अच्छा करने के लिए उन्हें यह समझाएं कि कम शब्दों में ही वह अपनी बात सामने वाले को समझाने की कोशिश करे।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...