सामग्रीः-
- बीजरहित इमली 150 ग्राम
- गुड़ 100 ग्राम
- चीनी 100 ग्राम
- सोंठ पाउडर 1 टी स्पून
- काली मिर्च चूर्ण 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- सेंधा नमक 1 1/2 टी स्पून
- बारीक कतरा अदरक का लच्छा 1 बड़ा चम्मच
- किशमिश 1 बड़ा चम्मच l
विधिः–
- इमली को थोड़े गुनगुने पानी में दो घंटे भिगोयें,
- फिर छलनी से छान लें
- इमली के गूदे वाले पानी में गुड़ व चीनी डालकर पकायें।
- इसमें अदरक का लच्छा, सेंधा नमक, किशमिश, सोंठ पाउडर व अन्य सामग्री मिलाकर गाढ़ा होने दें।
- ठंडा करके रख लें।
- यह सोंठ काफी दिनों तक चलती है।
ये भी पढ़ें-
