सामग्रीः

थालीपीठ के लिएः

  • ज्वार 1/2 कप,
  • चना दाल 1/2  कप,
  • उड़द दाल 1/2 कप,
  • साबुत गेहूं 1 कप,
  • चावल 1/4 कप,
  • जीरा 1 छोटा चम्मच,
  • मैदा 2 बड़े चम्मच,
  • हरी मिर्च 2 छोटे चम्मच बारीक कटी,
  • ताजा कटा धनिया 2 बड़े चम्मच,
  • मक्खन 2 छोटे चम्मच,
  • प्रोसेस्ड चीज़् 50 ग्रा.,
  • तिल 1 छोटा चम्मच,
  • मोटी कुटी लाल मिर्च 1
  • छोटा चम्मच,
  • आॅरीगेनो 1 बड़ा चम्मच,
  • सनफ्लावर तेल तलने के लिए।

 

भरावन के लिएः

  • पिसा लहसुन 1 छोटा चम्मच,
  • कटे हरे जैतून 2 बड़े चम्मच,
  • कटी ब्रोकली 1 बड़ा चम्मच,
  • कटी लाल शिमला मिर्च 1 बड़ा चम्मच,
  • कटी पीली शिमला मिर्च 1 छोटा चम्मच,
  • प्याज 1 बारीक कटा, कटी बेबी काॅर्न 1 बड़ा चम्मच,
  • छोटे टमाटर 3-4,
  • पिसी काली मिर्च 1 छोटा चम्मच,
  • प्रोसेस्ड कद्दूकस चीज़् 2 बड़े चम्मच,
  • ताजी बेसिल 4-5,
  • चीज़ स्लाइस 4,
  • आॅरीगेनो 1 बड़ा चम्मच।

शूटर्स के लिएः

  • संतरे का जूस 2 कप,
  • सोडा 1 बोतल,
  • सेलेरी नमक 1
  • छोटा चम्मच,
  • टमाटर का रस 1 कप,
  • वाॅरसैस्टरशायर साॅस 2 बड़े चम्मच,
  • टोबेस्को साॅस 1 छोटा चम्मच,
  • ब्राउन शुगर 2 बड़े चम्मच,
  • नींबू का रस,
  • ताजी पुदीना पत्ती 2 बड़े चम्मच,
  • आइस क्यूब 1 कप,
  • जिलेटिन 1 बड़ा चम्मच,
  • खाने वाला हरा रंग 1 छोटा चम्मच,
  • टूथपिक।

विधि:

थालीपीठ टोकरियों के लिएः

  1. ज्वार, सारी दालें, गेहूं, चावल व जीरा एक साथ भूनें,
  2. ठंडा होने पर पीसें व एक साथ छान लें।
  3. अब एक डोंगे में 1 कप थालीपीठ आटा लें।
  4. इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया,
  5. लाल मिर्च, तिल, चीज़, मक्खन व नमक मिलाएं।
  6. मैदा व पानी डालकर नर्म आटा गूंध् लें।
  7. आटे के 3 हिस्से करें व तीन गोले बना लें।
  8. इन्हें गोल बेलें व चीज़ स्लाइस
  9. की तरह चौकोर पट्टियां काट लें।
  10. इन्हें छोटे कप केक/मफिन सांचे में
  11. डालकर बेक करें व ठंडा होने दें।

भरावन के लिएः

  1. एक पैन में तेल गरम करें।
  2. इसमें लहसुन, बेबी काॅर्न, जैतून व ब्रोकली डालकर भूनें।
  3. फिर चीज़ स्लाइस को छोड़ कर बाकी सामग्री भी मिला दें।
  4. अब सारे मसाले डालें।
  5. इसके बाद थालीपीठ टोकरी लें, इसमें चीज़ स्लाइस को तिरछा व्यवस्थित करें व भरावन डालें।
  6. इस टोकरी को ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर 2-3 मिनट तक बेक करें।

शूटर्स के लिएः

  1. ताजी पुदीना पत्तियों को ब्राउन शुगर के साथ पीस लें।
  2. सारी सामग्री मिलाकर बर्फ के साथ हिलाएं।
  3. पुराने फैशन के गिलास में छानकर उसमें आइस क्यूब व नींबू का कतला मिलाएं।
  4. गिलासों पर बेक्ड थाली पीठ टोकरी टिकाएं।
  5. टूथपिक में आधी खोखली चीज़ क्यूब व आधे चेरी टमाटर लगाते हुए,
  6. बीच में बेसिल पत्तियां लगाएं।
  7. इन टूथपिक से थाली पीठ टोकरी की सजावट करें।

ये भी पढ़ें-

जब मिल बैठें बिस्किट्स, कुकीज़ और चाय

आम है हर शेफ के लिए बेहद खास

ओबामा को ‘बोटी कबाब कोरमा पेश करना पसंद करूंगी

 आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर  सकती हैं।