Vastu Dosh Signs: वास्तु हमारे घर के लिए खास महत्व रखता है। घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए भूमि, भवन निर्माण, घर की साज-सजावट, रख-रखाव या घर की छोटी बड़ी चीजों की भी अहम भूमिका होती है। घर का वास्तु सही होने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन वास्तु दोष होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष से होने से नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ने लगती है, जिससे कलह-क्लेश जैसे माहौल रहते हैं, धन कमाने पर भी धन टिकता नहीं, कोई आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न नहीं होता और अज्ञात भय सताता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल या है कि घर पर वास्तु दोष है या नहीं यह जानें कैसे। कई लोग जानकारी के अभाव में ही वास्तु दोष को पहचान नहीं पाते और इसका निवारण भी नहीं कर पाते
वस्तु विशेषज्ञों की मानें तो घर पर वास्तु दोष होने पर कुछ संकेत मिलने लगते हैं। इन संकेतों को पहचान कर आप घर की रखरखाव या दिशा में बदलाव कर सकते हैं या फिर वास्तु दोष निवारण के उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन संकेतों से पता चलता है कि आपके घर पर है वास्तु दोष?
आर्थिक समस्या

आपके घर पर हमेशा ही पैसों की तंगी रहती है तो समझ जाइए कि घर पर वास्तु दोष है। अगर ठीक-ठाक कमाई के बाद भी पैसा हाथ में टिकता नहीं और हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धीरे-धीरे व्यापार में घाट होना, आमदनी कम होना, बेवजह के खर्चे आदि भी वास्तु दोष का संकेत है।
खराब सेहत

स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी जमापूंजी और सफलता की कुंजी मानी जाती है। घर-परिवार पर अक्सर बीमारी का संकट छाया रहना। जैसे किसी व्यक्ति का बार-बार बीमार पड़ना या लंबे समय तक बीमारी का ठीक ना होना, बीमारी पर जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च होना आदि भी इस बात की ओर इशारा करते हैं कि संभवत आपके घर पर वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो चुका है। कई बार ऐसी स्थिति में तो बीमारी का कारण भी नहीं पता चलता और व्यक्ति धीरे-धीरे बीमार होता चला जाता है।
अनिद्रा की समस्या
पूरे दिन कामकाज करने के बाद भी यदि व्यक्ति को सुकून की नींद ना मिले तो यकीन मानिए इससे बड़ी समस्या और कोई नहीं। हर व्यक्ति चाहता है कि वह दिनभर की मेहनत के बाद रात को सुकून की नींद ले। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रात में नींद नहीं आती या फिर नींद लगने के बाद बार-बार खुल जाती है। ऐसा आपके या आपके परिवार में किसी सदस्य के साथ हो रहा है तो यह भी वास्तु दोष के संकेत हो सकते हैं।
कलह-क्लेश और तनाव

इसे वास्तु दोष का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है। परिवार में बढ़ते वाद- विवाद, आपसी सामंजस्य में कमी और हमेशा लड़ाई-झगड़े की स्थिति इस बात को दर्शाती है कि घर पर वास्तु दोष है। ऐसी स्थिति में हंसते-खेलते परिवार का माहौल अचानक विवाद में बदल जाता है। घर पर वास्तु दोष होने से कोई आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न नहीं हो पाते हैं और हमेशा किसी जरूरी काम में अड़चन आती है। इससे घर-परिवार के लोग भी तनाव में रहते हैं।
पशु-पक्षी और पेड़ पौधों पर असर
घर पर वास्तु दोष होने से इसका असर केवल घर-परिवार के लोगों ही नहीं बल्कि घर के पशु-पक्षियों और पेड़ पौधों पर भी दिखने लगता है। अगर घर के पेड़-पौधे लगातार बिना किसी कारणव सूख रहे हैं या मुरझा रहे हैं। या फिर घर के पालतू पशु-पक्षी बार-बार बीमार पड़ते हैं या मृत्यु होती है तो यह भी वास्तु दोष के संकेत माने जाते हैं। यह इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत वास्तु दोष निवारण के उपाय करने चाहिए।
वास्तु दोष दूर करने के उपाय

वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। अगर आपके घर पर वास्तु दोष जैसे संकेत मिल रहे हैं तो सबसे पहले आपको वास्तु शांति का पाठ करना चाहिए। साथ ही चांदी की कोई वस्तु बनाकर घर के ईशान कोण या फिर भंडार कोण में रखें। अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है तो दूसरी दिशा में घर मुख्य द्वार बनवाने का प्रयास करें। समय-समय घर पर पूजा-पाठ कराएं। रामचरितमानस या सुंदरकांड का पाठ कराएं। मुख्य द्वार पर रोज हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाए। पानी में नमक डालकर पोंछा लगाएं।
