Vastu Shastra Tips: हर घर के बाहर डोरबेल लगवाना आज के जमाने में बहुत ही आवश्यक हो गया है। घर में डोरबेल होने से कोई भी सीधे घर में प्रवेश नहीं कर सकता। घर के वास्तु को प्रभावित करने में भी डोरबेल का महत्वपूर्ण स्थान हैं। गलत दिशा में डोरबेल लगाने या डरावनी आवाज वाली डोरबेल से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता और मानसिक तनाव बढ़ता है। परिवार के सदस्यों के बीच में अनावश्यक मतभेद होने लगते हैं। घर में आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती है। इसीलिए घर के मुख्य दरवाजे पर लगी घंटी या डोरबेल भी मुसीबतों के लिए जिम्मेदार हो सकती है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि घर की डोरबेल हमारे घर के वास्तु को किस प्रकार प्रभावित करती हैं और हमें डोरबेल लगवाते समय कौनसी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते है
मुख्य द्वार पर डोरबेल लगवाते समय ध्यान रखें ये बातें

मुख्य द्वार की इस दिशा में लगवाएं डोरबेल
वास्तुशास्त्र के अनुसार, डोरबेल के स्विच को हमेशा घर के मुख्य द्वार के दाहिने तरफ ही लगवाना चाहिए। मुख्य द्वार के दाहिने तरफ डोरबेल लगवाने से मुख्य द्वार का वास्तु सही बना रहता है। डोरबेल न होने की स्थिति में बाहर के व्यक्ति घर के मुख्य दरवाजे को खोलते हुए सीधे अंदर आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारे घर की निजी बातें भी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर हो सकती हैं। अचानक से मुख्य दरवाजे को खोलने से घर की लक्ष्मी का भी नाश होता है।
नेम प्लेट के ऊपर लगवाएं डोरबेल
वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि जब भी घर के बाहर डोरबेल लगवाए तो हमेशा घर के मुखिया के नाम की नेमप्लेट के ऊपर डोरबेल लगवाएं। नेमप्लेट के नीचे डोरबेल लगवाने से व्यक्ति के मान सम्मान की हानि होती है। नेम प्लेट के ऊपर डोरबेल लगवाने से व्यक्ति की प्रतिष्ठा बढ़ती है।
हल्की आवाज की होनी चाहिए डोरबेल
वास्तुशास्त्र के अनुसार, तेज आवाज वाली घंटी व्यक्ति के मन पर नकारात्मक असर डालती है। घंटी की तेज आवाज से व्यक्ति का मन शांत नहीं रहता। व्यक्ति की एकाग्रता टूटती है। इसलिए घर में हमेशा धीमी आवाज वाली घंटी ही लगवाएं। इससे घर का वातावरण शांत और सौम्य बना रहता है। डोरबेल लगे होने से बाहरी व्यक्ति को दरवाजा खटखटाना नहीं पड़ता। बार बार दरवाजे को खटखटाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
ऐसी आवाज वाली डोरबेल होती है शुभ
डोरबेल के बजने से मंत्रोच्चार की ध्वनि का सुनाई देना बहुत ही शुभ होता है। इस से घर के बाहर की नकारात्मक ऊर्जा अंदर आते ही नष्ट हो जाती है। पक्षियों के चहकने की आवाज वाली डोरबेल भी मन को ऊर्जा से भर देती है। घर के अंदर लगने वाले डोरबेल के हिस्से को घर के उत्तर पश्चिम दिशा में लगानी चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।
यह भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर रखें ये एक चीज, दूर होगी धन से जुड़ी सभी परेशानियां, जानें नियम: Vastu Tips
