Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि, सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहे इसके लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए घर के मुख्य द्वार से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक ऊर्जा दोनों का ही प्रवेश मुख्य द्वार से होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया हैं की घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा बर्तन रखने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर पानी से भरा बर्तन रखने से व्यक्ति के जीवन में सफलता प्राप्त होती है। इसके चलते आज हम आपकों इस लेख के द्वारा घर के बाहर पानी से भरा बर्तन रखने से जीवन में होने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा को करें दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी को एक ऐसा स्रोत माना गया है जो घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने में मदद करता है। घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा बर्तन रखने से बुरी शक्ति को घर के अंदर प्रवेश करने से रोका जा सकता है और यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करता है। पानी से भरा बरतन घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाता है। साथ ही साथ यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा बर्तन रखने की सलाह दी जाती है।
वातावरण को बनाएं शुद्ध
घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा बर्तन रखने से वातावरण शुद्ध बना रहता है। यह मेहमानों के स्वागत के लिए एक बहुत अच्छा तरीका हो सकता है। घर में प्रवेश कर रहे सभी लोगों के लिए यह एक शुभ वातावरण बनाता है।
घर में आता है सौभाग्य
वास्तु शास्त्र में ऐसा भी कहा गया है कि घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा कटोरा या बर्तन रखने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही साथ यह धन संबंधी समस्याओं को भी दूर कर देता है। ऐसा करने से घर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य, धन और खुशहाली में सुधार हो सकता है।
जानें, पानी से भरा बर्तन रखने के ये नियम
- जब भी आप पानी का भरा बरतन मुख्य द्वार पर रखें तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि बर्तन तांबे या फिर पीतल का होना चाहिए।
- रोज बर्तन का पानी बदला जाना चाहिए और कटोरा या जो भी बर्तन हैं उसको भी नियमित रूप से साफ करना चाहिए।
- मुख्य द्वार पर पानी का बर्तन रखने के लिए किसी वास्तु विशेषज्ञ से उचित स्थान का चयन कराएं।
- पानी से भरा हुआ बर्तन ऐसी जगह रखें। जहां मेहमानों की आसानी से नजर पड़े।
- बर्तन रखने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन पर सीधी धूप न लगे और बर्तन के पास ज्यादा गर्मी न हो।
