बिना तोड़ फोड़ घर के वास्तु दोष को कैसे ठीक करें: Vastu Dosh
Vastu Dosh Upay

घर को वास्तुदोष से मुक्त होन

घर को वास्तुदोष से मुक्त होना बहुत जरूरी है।अगर घर में वास्तु दोष है तो आपको नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। आपको लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

Vastu Dosh: घर को वास्तुदोष से मुक्त होना बहुत जरूरी है। घर में वास्तु दोष है, तो आपको नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आपके काम लगातार बिगड़ते चले जाते हैं। स्वास्थ्य हानि, आर्थिक हानि, तो सामाजिक हानि या घर में लगातार कलह हो रही है, तो निश्चित ही घर में वास्तु दोष है।

होता क्या है, घर तो कितना भी वास्तुसम्मत बना ले, लेकिन किसी ना किसी वजह से घर में कुछ ना कुछ दोष रह ही जाता है। समस्या तब आ जाती है क्योंकि इसे तोड़ कर ठीक करना नामुमकिन सा लगता है। जैसे शरीर पंचतत्व से मिल कर बना है। वैसे ही घर भी पांच तत्वों जल (ईशान कोण), अग्नि (अग्नि कोण), वायु (वायव्य कोण), पृथ्वी (नैरित्या कोण) और आकाश (बीच का स्थान ब्रह्म स्थान) तत्वों को दर्शाता है। इसका दोष रहित होना ज़रूरी हो जाता है।

ऐसे में कुछ उपाय हैं जिनको अपनाकर घर का वास्तु दोष बिना तोड़े फोड़े ठीक कर सकते हैं।

ईशान दिशा को करें एक्टिव

Vastu Dosh
Vastu Dosh Upay-Ishan Kon

अगर आपके घर के ईशान कोण में दोष है,तो ये बहुत बड़ा वास्तु दोष है। इस दिशा को एक्टिव करना जरूरी होता है। इस स्थान पर बेडरूम या किचन या किसी प्रकार का अन्य दोष है, तो इसे दोषमुक्त करने के लिए इस स्थान को साफ-सुथरा रखें यानि घर का उत्तरपूर्वी कोने को दोषमुक्त होना जरूरी होता है। इस स्थान पर उगते सूर्य या उड़ते पंछी की तस्वीर लगाएं या इस स्थान पर बालकनी है, तो तुलसी का पौधा रखें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सके।

आग्नेय कोण का दोष

Bulb
Vastu Dosh Upay-Bulb

अगर आपकी रसोई आग्नेय कोण में नहीं है, तो अग्नि कोण को दोष मुक्त करना जरूरी होता है। ऐसी स्थिति में घर के अग्नि कोण के दीवार पर गणेश जी की तस्वीर लगाएं। घर के अग्नि कोण में एक लाल बल्ब जरूर लगाएं और रोज उसे सुबह शाम जलाएं। अग्नि कोण में मनी प्लांट का पौधा लगाएं।अगर किचन अग्नि कोण के बजाय किसी और दिशा में है, तो किचन के अग्नि कोण में जल से जुड़ी चीजें ना रखे। हो सके तो यहां माइक्रोवेव रख सकती हैं और एक बल्ब भी लगा दें। ऐसा करने से किचन और अग्नि कोण दोनों का वास्तु दोष दूर हो जाएगा।

प्रवेश द्वार का दोष

Entrance
Entrance

घर के प्रवेश द्वार को दोष मुक्त रखना जरूरी होता है। प्रवेश द्वार गंदा है तो माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। प्रवेश द्वार को हमेशा साफ सुथरा और सजा कर रखना चाहिए। प्रवेश द्वार पर तोरण लटकाएं। प्रवेश द्वार पर ओम या स्वास्तिक बनाएं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश ना करें। दक्षिण दिशा के प्रवेश द्वार के वास्तु दोष दूर करने के लिए पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर लगाएं।

घर में पूजा पाठ

Puja Path
Puja Path

घर में वास्तु दोष कैसा भी है, लेकिन जिस घर में सुबह शाम नियमित पूजा पाठ, धूप बत्ती और संध्या आरती होती है। उस घर से नकारात्मक ऊर्जा कोसों दूर रहती है।

इन वास्तु उपायों को अपनाकर आप घर में मौजूद वास्तु दोष को बिना तोड़े फोड़े ठीक कर सकते हैं और अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।