Varanasi One Day Trip: आप उत्तर प्रदेश में हैं या फिर प्रदेश के बाहर के रहने वाले हैं। आप के लिए एक ऐसी जगह है जहां जाने के बाद आपको एक नई दुनिया का अहसास होने वाला है। ये जगह उत्तर प्रदेश में है और उसका नाम है वाराणसी। जी हां! वाराणसी में आपको एक ऐसा अद्भुत वातावरण मिलेगा जहां से आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। गर्मियों की छुट्टियों में अगर कहीं दूर नहीं जाना पसंद करते हैं तो फिर वाराणसी आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन रहने वाला है। न अधिक खर्च की जरूरत और न ही अधिक तामझाम की।
वाराणसी दुनिया का सबसे प्राचीन जीवित शहर माना जाता है। इस शहर का कोना-कोना आध्यात्म से भरा है। यह शहर भगवान शिव का है। कहा जाता है कि काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर बसी हुई है। यहां पर भगवान शिव का श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सबसे अधिक प्रसिद्ध है। ऐसी ही कई दर्शनीय और घूमने लायक जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। वहां जाकर आपको एक नए जीवन का अहसास होगा और आपको लगेगा कि जीवन ऐसा भी होता है। आप वाराणसी (काशी) में परिवार के साथ जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वे कौन सी जगहें हैं जहां आपको जाना चाहिए।
Also read : किसी जन्नत से कम नहीं है वाराणसी के आसपास की दुनिया: Varanasi Tour
श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर

वाराणसी में स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर भगवान शिव का मंदिर है। इस मंदिर में रोजाना लाखों लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। आपको यहां पर शांति की अनुभूति होगी।
काल भैरव मंदिर
काशी में स्थित बाबा काल भैरव मंदिर भी प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर भी रोज लाखों की संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। माना जाता है कि काल भैरव काशी के कोतवाल हैं। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले इनके दर्शन किए जाते हैं।
अस्सी घाट
वाराणसी में गंगा किनारे स्थित घाटों में से एक अस्सी घाट पर आप अलसुबह या फिर शाम के समय पर जा सकते हैं। यहां हजारों की संख्या में पर्यटक मौजूद रहते हैं। साथ ही रोज शाम को गंगा आरती होती है, जो मन को मोह लेती है।
सारनाथ मंदिर
यह वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के संगम के पास स्थित है। वाराणसी से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित सारनाथ में हिरण पार्क है जहां। यहां पर गौतम बुद्ध ने पहली बार धम्म को पढ़ाया था।
विश्वनाथ मंदिर (बीएचयू)

वाराणसी घूमने गए हैं तो आप काशी हिन्दू विश्वविद्यालय कैंपस में स्थित विश्वनाथ मंदिर जा सकते हैं। यहां पर बैठने लायक जगह और खाने-पीने की अच्छी दुकानें भी हैं।
संकट मोचन हनुमान मंदिर
वाराणसी में भगवान राम और हनुमान जी को समर्पित संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थित है। इसे पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा बनाया गया था। यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं।
दशाश्वमेध घाट
अस्सी घाट के साथ ही साथ ही इस घाट की उतनी ही मान्यता है। यह वह स्थान है जहां भगवान ब्रह्मा ने दशा अश्वमेध यज्ञ किया था। यहां पर भी रोजाना शाम को गंगा आरती होती है, जिसे देखने के लिए लोग आते हैं।
