प्रतिमा सिंह

वाराणसी के इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में जानें

        Travel

बनारस में खूबसूरत घाट और मंदिर का दीदार कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बनारस शहर के आसपास भी ऐसी कई जगहें हैं जो काफी प्रसिद्ध है।

चुनार का किला सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। यह शहर से 40 किलोमीटर दूर  मिर्जापुर जिले में गंगा नदी के तट पर स्थित है। किला ऐतिहासिक रूप से उल्लेखनीय है।

     चुनार किला

बनारस के करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर मिर्जापुर में लखनिया दरी स्थित है। यहां लोग पिकनिक मनाने आते हैं। बारिश के दिनों में यहां जाने की मनाही होती है।

    लखनिया दरी

यह वाराणसी से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसी स्थान पर गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। यहां आप सूकून के पल बिता सकते हैं।

       सारनाथ

देवदरी फॉल चंदौली के नौगढ़ के जंगलों में स्थित है। जब चंद्रप्रभा डैम से छोड़ा गया पानी कई मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है तो ये बेहद ही आकर्षित लगता है।

   देवदरी राजदरी फॉल

वाराणसी से करीब 95 किलोमीटर दूर मुक्खा फॉल सोनभद्र जिले में है। यहां बेलन नदी का पानी उबड़-खाबड़ जमीनों से होते हुए 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है।

        मुक्खा फॉल

रामनगर किला तुलसी घाट के सामने स्थित है। किले की रूप रेखा मुगल शैली की वास्तुकला के आधार पर है। किला सुबह के 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। 

   रामनगर का किला 

प्रतिमा सिंह

Travel: माउंट आबू में घूमने की बेस्ट जगह