स्नोफॉल का मजा लेना है, तो ये विंटर डेस्टिनेशन आपकी लिस्ट में होने चाहिए: Snowfall Trip
Snowfall Trip and Destination

स्नोफॉल का मजा लेना चाहते है, तो ये लिस्ट देखें

भारत में भी कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां आप जा सकते हैं और बर्फबारी का भरपूर मजा ले सकते हैं।

Snowfall Trip: ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो कि ठंड के इस मौसम में स्नोफॉल का मजा लेने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाते है। स्नोफॉल के बीच रहने का अपना अलग ही मजा है। अगर आप दोस्तों के साथ स्नोफॉल का मजा लेना चाहते है, तो भारत में भी कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां आप जा सकते हैं और बर्फबारी का भरपूर मजा ले सकते हैं। स्नोफॉल का मजा लेने के लिए सबसे अच्छा समय दिसंबर से जनवरी का होता है।

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड से लेकर नार्थ ईस्ट तक कई ऐसी जगह है, जहां आप स्नोफॉल का दीदार कर सकते है। जानते है ऐसी 10 जगहों के बारे में जहां आप इस अनुभव को यादगार बना सकते हैं।

Snowfall Trip: मनाली, हिमाचल प्रदेश

Snowfall Trip In India
Manali, Himachal Pradesh

ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश को एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन मानते है। दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए छुट्टी बिताने के लिए ये एक अच्छा टूरिस्ट स्पॉट है। यहां सीजन की पहली बर्फबारी नवंबर में होती है, लेकिन जनवरी आते-आते पूरा शहर बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है।

धनोल्टी, उत्तराखंड

Snowfall Trip India
Uttrakhand

धनोल्टी उत्तराखंड में स्थित एक छोटा और खूबसूरत पहाड़ी शहर है। जहां लोग सुकून के पल बिताने के लिए आते है। यहां भी जनवरी के महीने में बर्फबारी के साथ बारिश भी होती है। वहीं दूसरी ओर 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित धार्मिक और पर्यटक स्थल नागटिब्बा में आए दिन ट्रेकिंग के लिए पर्यटक आते रहते हैं। साथ ही बर्फबारी का भी पूरा मजा लेते है।

अल्मोड़ा, उत्तराखंड

India Snowfall Trip
Almoda

कुमाऊं का अल्मोड़ा शहर भी जनवरी के महीने में बर्फ से ढका रहता है। इसी बर्फबारी का मजा लेने पर्यटक यहां पहुंचते है। यहां पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाते है। तो यहां भी आप स्नोफॉल देखने जा सकते है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां मौसम सबसे अच्छा रहता है।

गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर

Snowfall Trip Destination
Gulmarg Snowfall Trip

गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा दिसंबर-जनवरी के महीने में लोगों को मंत्र मुग्ध कर देता है। यह आपकी ट्रैवल जर्नी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हो सकता है। यहां बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों का नजारा देखना अपने आप अद्भुत है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 8 डिग्री तक चला जाता है। अगर आप भी बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम चले जाइये। स्नोफॉल के साथ स्कीइंग और केबल कार राइडिंग का मजा ले सकते है। इसे धरती का जन्नत भी कहते है। लिहाजा अगर आप लेने चाहते दिलकश नजारों और स्नोफॉल का मजा तो यहां जरूर आए।

औली, उत्तराखंड

Snowfall Trip in Uttrakhand
Auli, Uttrakhand

औली को भारत का मिनी स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप स्कीइंग और स्नोफॉल दोनों का मजा लेना चाहते है, तो यहां जरूर आए। नवंबर से मार्च के महीने में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। जिधर देखो उधर बर्फ की सफेद चादर दिखाई देती है। यहां पर्यटकों को बर्फ में मस्ती करने का खूब मौका मिलता है, तो इस जगह को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

लद्दाख

Snowfall Trip
Ladakh

लद्दाख बेहद खूबसूरत जगह है। यह बर्फबारी के लिए काफी मशहूर है। यहां पूरे साल लोग घूमने के लिए आते रहते हैं। अक्टूबर से मार्च के बीच में लद्दाख में बर्फीले पहाड़ों की खूबसूरती देखते बनती हैं। लद्दाख हिल स्टेशन की यात्रा एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए परफेक्ट साबित होती है। इसके अलावा आप यहां बर्फ से जुड़ी एक्टिविटीज़ भी कर सकते हैं। बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां, खूबसूरत लद्दाख की घाटियां; ऐसी जगहों पर भला कौन नहीं जाना चाहेगा, तो आप भी करें यहां घूमने की प्लानिंग।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

Snowfall Trip in Himachal pradesh
Shimla

जब बात स्नोफॉल देखने की हो तो शिमला का नाम सबकी जुबां पर होता है। यहां आपको स्नोफॉल के साथ-साथ एडवेंचर का मजा भी मिल सकता है। शिमला कमर्शियल हिल स्टेशनों में से एक है। ब्रिटिशर्स के समय में यह ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। सर्दियों में इस हिल स्टेशन में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी आते हैं। शिमला में आप कई जगहों की सैर कर सकते हैं। शिमला में सैलानी नालदेहारा जा सकते हैं। यह हिल स्टेशन समुद्र दल से 2044 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

सोनमर्ग, कश्मीर

Snowfall Trip in Kashmir
Soanmarg

अगर आप बर्फबारी के साथ ऐसी जगह जाना चाहते हैं कि ठंड की वजह से झील तक जम जाए, तो आप कश्मीर से सोनमर्ग की ओर रुख कर सकते हैं। ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती हैं। यहां पर स्नोफॉल के साथ स्नोबोर्डिंग का भी आप मजा ले सकते हैं।

खज्जियार, कश्मीर

Snowfall Trip Idea
Khajjiar

डलहौजी से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर खज्जियार स्थित है। इसे भी ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है। यहां पर आप फरवरी तक घूम सकते है। यह सबसे बेस्ट मौसम घूमने के लिए माना जाता है। इसके साथ ही यहां की शानदार बर्फबारी आपका मन मोह लेगी।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

Snowfall Trip Tips
Twang

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम में तवांग जिला स्थित है। यह जगह चारों ओर बर्फ की वादियों से ढकी हुई हैं। इस जिले की सीमा उत्तर में तिब्बत, दक्षिण-पूर्व में भूटान और पूर्व में पश्चिम कमेंग के सेला पर्वत श्रृंखला से लगती है। सर्दियों में तवांग घूमने में काफी मजा आता है। यह सबसे बेहतरीन हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है।

पटनीटॉप, जम्मू-कश्मीर

Snowfall Trip
Patnitop

अगर बात बर्फबारी की हो रही हो और पटनीटॉप की बात न की जाए, तो यह गलत होगा। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप की बर्फबारी सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। यहां आपको चारो ओर बर्फ देखकर ऐसा लगेगा जैसे स्वर्ग में आ गए है। य़हां पर आप प्रकृति के साथ-साथ बर्फबारी और स्नोबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं।

तो यह थी कुछ खास जगह जहां आप खूबसूरत नजारों के साथ ले सकते है स्नोफॉल का पूरा मजा और आपकी ट्रिप बन जाएगी यादगार।

Leave a comment