चेरापूंजी 
जब बात हो रही हो मॉनसून की और चेरापूंजी का जिक्र न हो तो सब अधूरा ही लगता है।  चेरापूंजी एक ऐसा डेस्टिनेशन जहाँ पूरे साल बारिश होती रहती है। लेकिन बारिश का असली मज़ा तो यहां  भी मॉनसून में ही आता है। बारिश के मौसम में हर चीज़ बारिश की बूंदों में सराबोर नज़र आती है। चेरापूंजी जाकर चाय का मज़ा लेना एक खूबसूरत ख्वाब जैसा लगता है। 

 

 
कोडाईकैनाल 
 
तमिलनाडु की सुन्दर पहाड़ियों के बीच बसा हुआ कोडाईकैनाल  हुत ही सुंदर हिल स्टेशन   है। वैसे तो इस जगह का हर मौसम में अलग ही मज़ा है लेकिन मानसून में इसकी बात ही कुछ और होती है। यहां बादलों और सूरज का लुका-छिपी का खेल चलता रहता है। बारिश में यहां मौसम सुहाना होने के साथ -साथ खुशनुमा हो जाता है। जिसकी वजह से यहाँ पर्यटक घूमने आते हैं। 

 

 

 
मुनार 
 
खूबसूरत चाय के बागानों को अपने आप में समेटे हुए मुनार केरल में स्थित है। बारिश के मौसम में मुनार की खूबसूरती का जवाब नहीं है। यहां की हरियाली आंखों के साथ-साथ दिल को भी सुकून देती है। चाय के बागानों की खुशबू रोम-रोम में स्फूर्ति जगा देती है। 

 

 
एलेप्पी
केरल की  खूबसूरत जगहों में से एक है एलेप्पी.… यहां की हरियाली, खूबसूरत झील और बैकवाटर्स पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और हर कोई बारिश का लुत्फ़ उठाने यहाँ खिंचा चला आता है। आप यहाँ घूमने जाएं तो यहाँ की खूबसूरत वादियों के बीच अपने पार्टनर के साथ शिकारे की सैर का 
 मज़ा ज़रूर उठाएं। 

 

 
गोवा 
किसी भी मौसम में जब बात आती है घूमने की तो हमारी आंखों में एक झलक सामने आती है वो है गोवा।  जब बात हो रही हो बारिश की तो गोवा घूमने का मज़ा ही कुछ और है। रिमझिम फुहारों के साथ गोवा के खूबसूरत बीचेज़ घूमने की बात ही कुछ और है। यहां  के कालांगुट , बाघा और मीरामार बीचेज़ बारिश में बहुत खूबसूरत हो जाते हैं। 

 

 
महाबलेश्वर 
महाराष्‍ट्र में स्थित महाबलेश्वर हिल स्‍टेशन बारिश के दौरान अपनी खूबसूरती के लिये मशहूर है। मानसून के दौरान यहां पर्यटकों की भीड़ जमा हो जाती है। यहां के हरे पहाड़ और खूबसूरत पॉइंट्स का मज़ा लेना एक खूबसूरती एहसास है जो मॉनसून में कई गुना बढ़ जाता है। 

 

 
लोनावला 
 
मॉनसून के दौरान घूमने जाने के लिए बेस्ट प्लेसेस में से एक है लोनावला।  यह महाराष्ट्र में स्थित है। यहां के  खूबसूरत पहाड़ों के बीच से जब बारिश का पानी गिरता है तो मन सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और दिल ख़ुशी से झूम उठता है। 

 

 
ये भी पढ़ें-
 
आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।