patna tourism

पटना के आसपास घूमने की कुछ सबसे ख़ास जगहें

पटना के अलावा इसके आसपास भी काफ़ी कुछ है। अगर आप पटना के आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यह जगहें एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं।

Tourist places near Patna: पटना देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है जिसकी वजह से इस जगह पर हर साल करोड़ों लोग सिर्फ़ घूमने और इसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को समझने के लिए आते हैं, लेकिन पटना के अलावा इसके आसपास भी काफी कुछ है। अगर आप पटना के आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह जगहें एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। ख़ास बात यह कि यह वे जगहें हैं काफी जानी पहचानी हैं और यहाँ पर बस अथवा ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन के ज़रिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। साथ ही इन जगहों पर ठहरने के लिहाज़ से भी कई अच्छे होटल और रिज़ॉर्ट मौजूद हैं, जहां आप आरामदायक छुट्टी बिता सकते हैं। 

पटना के पास वैशाली

पटना जिले में स्थित वैशाली का पर्यटन के साथ साथ एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक महत्व भी है। इसी जगह पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था और इसे विश्व का पहला गणराज्य माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश इसी जगह पर दिया था और अपने जीवन का काफ़ी समय बिताया था, जिसकी वजह से बौद्ध धर्म से जुड़े तीर्थयात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह स्थान को जैनियों के लिए भी विशेष महत्व रखता है जिसकी वजह से साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा ही रहता है। इस जगह पर जाकर आप अशोक स्तम्भ और रामचौरा मंदिर देख सकते हैं। 

पटना से राजगीर 

राजगीर बौद्ध और जैन दोनों ही धर्मों के लिहाज़ से विशेष महत्व रखता है। इन दोनों धर्मों के बारे में यदि आपकी दिलचस्पी है तो राजगीर की यात्रा आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। यह जगह ऐतिहासिक रूप से काफ़ी समृद्ध रही है, स्थापत्य प्रतिभा कुछ ऐसी है कि हर किसी का मन मोह ले, शायद इसी को देखने के लिए विदेशी पर्यटक आज भी राजगीर आते हैं। सच्चे अर्थों में राजगीर अपने राजघरानों के लिए जाना जाता है। वर्तमान में यह फोटोग्राफरों और इतिहास प्रेमियों के लिए एक ख़ास जगह है। इस जगह पर आकर आप विश्व शांति स्तूप, अजातशत्रु का किला, जैन मंदिर देखना बिलकुल भी नहीं भूलें। 

पटना के पास गया 

पटना के पास स्थित गया एक ऐसा नगर है जहां आप कई तरह की संस्कृतियों और पारंपरिक प्रथाओं का अद्भुत  संयोजन एक साथ देखने का सुख प्राप्त कर सकते हैं। इस जगह को पूरी दुनिया में हिंदुओं और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए एक पवित्र स्थान के तौर पर जाना जाता है। यही वजह है कि इस जगह पर हर साल हज़ारों तीर्थयात्री अपनी धार्मिक आस्था को ज़ाहिर करने के लिए आते हैं। गया के विष्णुपद मंदिर के पिंड दान में मृतक की आत्मा को जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्त करने की शक्ति बताई गई है।इस जगह पर आते हैं तो महाबोधि मंदिर, विशाल बुद्ध, डूंगेश्वरी मंदिर और देव सूर्य मंदिर ज़रूर देखें।

पटना के पास लखीसराय 

पटना के पास स्थित लखीसराय कभी पाल वंश का प्रमुख धार्मिक और प्रशासनिक केंद्र हुआ करता था, वर्तमान में यह भगवान शिव को समर्पित अशोक धाम मंदिर के लिए लोकप्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इस जगह पर पूजा-अर्चना करने से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस जगह पर आकर आप पुराने समय की वास्तुकला को समझ सकते हैं, कला की दृष्टि से यह काफ़ी ख़ूबसूरत है। इस जगह पर आपको प्राकृतिक सुंदरता और शुद्ध वातावरण मिलेगा, इस जगह पर आकर आपको बेहद शांति का अनुभव होगा। 

पटना के पास हजारीबाग 

झारखंड में स्थित, हजारीबाग की दूरी पटना से थोड़ी ज़्यादा है बावजूद इसके यह घूमने टहलने के लिहाज़ से एक ख़ूबसूरत और काफ़ी अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंक यह जगह अपनी प्रचुर प्राकृतिक सुंदरता और शांत और सुरम्य वातावरण के कारण शांति चाहने वालों के लिए एक स्वर्ग है। इस जगह पर आपने वाले यात्री हजारीबाग राष्ट्रीय उद्यान जाते ही जाते हैं और इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को ख़ूब एंजोय करते हैं। इस जगह पर मौजूद हरे भरे कैनरी हिल्स को देखना बिल्कुल भी नहीं भूलें, ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। वीकेंड को एंजोय करने के लिए हजारीबाग एक अच्छा ऑप्शन है। इस जगह पर यदि आप आते हैं, तो हजारीबाग झील और रजरप्पा मंदिर ज़रूर देखें।

पटना से मधुबनी 

मधुबनी कला प्रेमियों के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है। इस जगह पर पेंटिंग, कताई और बुनाई की कला के प्रचलन ने पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल क़ायम किया है। दुनिया भर में मधुबनी पेंटिंग की वजह से जाना जाने वाला मधुबनी वर्तमान में सिर्फ कला के लिए ही नहीं बल्कि अपने समृद्ध इतिहास और पुरातात्विक महत्व के वजह से भी जाना जाता है। यही वजह है कि इस जगह पर पूरे साल पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इस जगह पर यदि आप आते हैं तो कपिलेश्वर और सोमनाथ महादेव मंदिर देखना बिल्कुल भी नहीं भूलें।

पटना से काठमांडू 

पटना से काठमांडू की यात्रा आपके रोमांच को कई गुना बाधा सकती है और सबसे अच्छी बात यह कि यहां जाने के लिए किसी पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिर तैयार हो जाइए इस नए रोमांच के लिए। आप ड्राइविंग लाइसेंस सहित किसी भी अन्य वैध आईडी पर काठमांडू की यात्रा कर सकते हैं। हमेशा पर्यटकों से भरा रहने वाला काठमांडू अपने वास्तुशिल्प, राजसी मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर यदि आप जाते हैं तो पशुपतिनाथ मंदिर, बौधनाथ स्तूप, काठमांडू दरबार स्क्वायर और थमेली घूमना बिल्कुल भी नहीं भूलें। 

पटना से पावपुरी

यह पवित्र और धार्मिक स्थान नालंदा, बिहार में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान महावीर को पवापुरी में उद्धार मिला है। जिसकी वजह से पावपुरी जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थान है। पावपुरी में स्थित जल मंदिर सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है। यह जगह धार्मिक यात्राओं और पर्यटन की दृष्टि से काफ़ी लोकप्रिय है और इस जगह पर हर साल हज़ारों सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। 

पटना से बडगांव

नालंदा में स्थित बडगांव को धर्म के लिए जाना जाता है। इस जगह पर हर साल हज़ारों तीर्थयात्री अपनी आस्था को ज़ाहिर करने के लिए आते हैं। यह जगह घूमने टहलने और खानपान के लिहाज़ से भी काफ़ी अच्छी है। इसलिए भी बडगांव में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। बडगांव की इस पवित्र भूमि पर एक प्राचीन सूर्य मंदिर है जहां पर लोग दर्शन करके अपनी श्रद्धा को ज़ाहिर करते हैं। छथ पूजा को इस मंदिर में बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है और पूरे उत्सव के दौरान मेले जैसा माहौल होता है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...

Leave a comment