पटना को दुनिया के सबसे पुराने शहरों में शुमार किया जाता है।
पटना कभी पाटलिपुत्र के रूप में भी जाना जाता था। वर्तमान में ये अपने प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों, कलाकृतियों, स्मारकों और वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
2-Day Patna Itinerary: गंगा नदी के किनारे पर स्थित पटना को दुनिया के सबसे पुराने शहरों में शुमार किया जाता है। इस नगर का अपना एक समृद्ध और प्राचीन इतिहास रहा है। यह नगर वर्तमान में भी अतीत के साथ मिलकर अपनी एक बहुत ही प्रभावशाली उपस्थिति ज़ाहिर करता है। पटना कभी पाटलिपुत्र के रूप में भी जाना जाता था। वर्तमान में ये अपने प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों, कलाकृतियों, स्मारकों और वास्तुकला के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से इस जगह पर देश के कोने-कोने से लोग आते और पटना का भ्रमण करना पसंद करते हैं। इस जगह पर आप भी आने का विचार बना रहे हैं तो मैं आपको पटना घूमने के साथ-साथ यह भी जानकारी दूँगा कि दो दिन में ऐसे करें एक्सप्लोर में इस जगह को कैसे एक्सप्लोर कर सकते हैं।
यात्रा का पहला दिन

पटना का हमेशा से ही अपना एक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्त्व रहा है। यह जगह कई धर्म के तीर्थ स्थलों का प्रवेश द्वार मानी जाती है। गंगा नदी के तट पर स्थित यह नगर अपने मंदिरों और तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है। यह सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जन्मस्थान है। अपनी यात्रा के पहले दिन आप इन जगहों पर जा सकते हैं।
1- पटना साहिब गुरुद्वारा – पटना साहिब गुरुद्वारा पटना की एक ऐसी लोकप्रिय जगह है जहां हर कोई जाना जाता है। जिसकी वजह से इस जगह पर दर्शनार्थियों की काफ़ी भीड़ रहती है। पटना गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मभूमि है और उन्ही की याद में इस गुरु द्वारे का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था।
2- पाटन देवी मंदिर – पटना में स्थित पाटन देवी मंदिर को कुछ लोग माँ पटनेश्वरी के रूप में भी जानते हैं। आपको बता दें कि यह पटना के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। लोगों के बीच मान्यता है कि पटना का नाम पाटन देवी से लिया गया था। इस जगह पर माता सती की दाहिनी जांघ यहां गिरी थी। यह हमारे 51 शक्तिपीठों में से एक है।
3- महावीर मंदिर – महावीर मंदिर पटना का एक लोकप्रिय और प्रमुख प्रमुख तीर्थस्थल है। हनुमान की पूजा के लिए समर्पित यह मंदिर देश प्रमुख मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में जो भक्त सच्चे मन से प्रार्थना करता है उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है। इसीलिए इस मंदिर का एक नाम मनोकामना मंदिर भी है।
यात्रा का दूसरा दिन

पटना अतीत और वर्तमान को जोड़ने वाला नगर है जिसकी वजह से इस जगह पर बहुत सारे पर्यटन स्थल भी हैं। यह पर्यटन स्थल पटना के वर्तमान स्वरूप को ज़ाहिर करते हैं। इसलिए आप अपनी यात्रा के दूसरे दिन यहाँ की कुछ ऐसी जगहों पर जाने के बारे में सोच सकते हैं जो इस जगह पर आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद कही जाती हैं।
1- गोलघर – गोलघर पटना का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। बताया जाता है कि कैप्टन जॉन गारस्टिन ने गोलघर का निर्माण एक गोदाम के रूप में अनाज को स्टोर करने के लिए करवाया था। हालाँकि इसकी इंजीनियरिंग में गलती हो जाने की वजह से इसकी अधिकतम क्षमता तक कभी नहीं भरा गया था। इस जगह से आप गंगा नदी के शानदार दृश्य को भी देख सकते हैं।
2- पटना संग्रहालय – पटना शहर में स्थित पटना संग्रहालय को स्थानीय लोग जादूघर के नाम से भी जानते हैं। आपको बता दें कि यह एक बहुत लोकप्रिय संग्रहालय है जिसमें कई दुर्लभ कला से सम्बंधित वस्तुओं को संग्रहित किया गया है। यह संग्रहालय हमें भारतीय इतिहास और उसके गौरव से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध कराता है।
3- इंदिरा गांधी तारामंडल – पटना में स्थित इंदिरा गांधी तारामंडल को एशिया के सबसे बड़े तारामंडल के रूप में जाना जाता है। इस जगह पर आकर तारों के चक्र के बारे में जाना जा सकता है। यह हमारे देश के बड़े तारामंडल में से एक है। इस जगह पर समय समय पर खगोल विज्ञान से संबंधित विषयों पर प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाती हैं।
