दुनिया में और भी हैं रंगों से भरे त्यौहार: Other Country Holi Celebration
Other Country Holi Celebration

Other Country Holi Celebration: रंगों से सजा होली का त्यौहार जहां वसंत ऋतु के आगमन, मौज-मस्ती, आपसी मेल-मिलाप और जीवंतता का प्रतीक है। वहीं मौज-मस्ती, हुड़दंग, धमाल और उल्लास का भी त्यौहार है। हिन्दू शास्त्रों में भी होली खेलने की परंपरा प्राचीन काल से मानी जाती है, जब भगवान कृष्ण टेसू के फूलों से बने प्राकृतिक हर्बल रंगों रंगों से होली खेलते थे। आज बड़ा हो या छोटा- हर कोई होली के अवसर पर रंगों में सराबोर होना चाहता है। क्या आपको पता है कि होली जैसे रंगों के कई और त्यौहार भी हैं जो दुनिया भर में मनाए जाते हैं। जिनमें अलग-अलग चीजों से लोग एक-दूसरे को बहुत उल्लास के साथ रंगते हैं और खूब मौज-मस्ती करते हैं। आइये ऐसे ही कुछ त्यौहारों के बारे में जानें-

Also read : Holi Vyang: भैया होली तो हो ली! होली व्यंग

ला टोमाटीना फेस्टिवल

Other Country Holi Celebration
La Tomatina Festival

ला टोमाटीना का यह त्यौहार स्पेन के ब्यूनाॅल शहर में आयोजित किया जाता है। खाने की चीज से की जाने वाली लड़ाइयों में ला टोमाटीना दुनिया भर में सबसे बड़ी है। इसमें लोग बैलून के बजाय टमाटर एक-दूसरे को मारते हैं। बस उन्हें मारने से पहले मसलना जरूरी है ताकि किसी को चोट न लगे। लोग टमाटर के रस से लथपथ हो जाते हैं। इसमें हजारो-लाखों टमाटर लग जाते हैं और सड़के तक लाल हो जाती हैं। 1945 से शुरू हुआ यह त्यौहार अगस्त महीने के आखिरी बुधवार को यहां मनाया जाता है।

ऑरेंज फाइट फेस्टिवल

ला टोमाटिनो की तरह इटली में संतरों की लड़ाई से यह फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें लोग दो टीम बनाते हैं और एक-दूसरे पर संतरे की मूसलाधार बारिश करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें भी मारने से पहले संतरों को दबाना जरूरी है। जीतने वाली टीम को सम्मानित किया जाता है।

बोरियांग मड फेस्टिवल

Boriang Mud Festival
Boriang Mud Festival

यह त्यौहार दक्षिण कोरिया के बोरियांग शहर में जुलाई महीने मे दो सप्ताह तक मनाया जाता है। इसके पीछे यहां की मिनरल युक्त उपयोगी मिट्टी का हाथ है जिसे काॅस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। इन काॅस्मेटिक बनाने वाली कंपनियों ने इसके प्रचार के लिए यहां 1996 से बोरियांग मड फेस्टीवल मनाना शुरू किया जिसे काफी पसंद किया गया। बोरियांग की इस मिट्टी के पूल में दुनिया भर के पर्यटक मस्ती करतेहैं। यहां की मिनरल युक्त मिट्टी में लोट-पेाट होने, बाथ लेने के साथ-साथ लोग यहां मड सर्फिंग, मड स्वीमिंग, मड रेस्लिंग जैसे गेम्स भी खेलते हैं।

सोंगक्रान फेस्टिवल

थाइलैंड में नए साल के दिन का त्यौहार है- सोंगक्रान। यह 13-15 अप्रैल को मनाया जाता है। दोस्तों जैसे होली पर तुम पिचकारियों से दूसरों को पानी से भिगो देते होगे, वैसे ही सोंगक्राॅन फेस्टीवल में बच्चे-बड़े सभी एक-दूसरों को भिगोते हैं। यह पूरी दुनिया में पानी से की जाने वाली फाइट में सबसे बड़ी है। बैंककाॅक में तो यह 6 दिन तक चलता है। लोग मंदिर जाकर भगवान बुद्ध को जल अर्पित करते हैं, फिर एक-दूसरे के हाथों में जल छिड़क कर नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। बड़ी-बड़ी पिचकारियों और बैलून से भिगोते हैं।

ग्रेप थ्रोइंग फेस्टिवल

Grape Throwing Festival
Grape Throwing Festival

स्पेन के विनिसलेम शहर में यह फेस्टीवल सितंबर के आखिरी सप्ताह में मनाया जाता है। अंगूर की फसल कटने के बाद खुले मैदान मे लोग एक-दूसरे को अंगूर से मारते हैं। चारों ओर बिखरे अंगूरों से निकले रस में वे ही नहीं, वहां का मैदान भी सराबोर हो जाता है।

मिशिगन मड फेस्टिवल

Michigan Mud Festival
Michigan Mud Festival

मिशिगन मे एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। युवा आर्टिफिशियल पोंड बनाते हैं और इसमें खेलते हैं।

गरमा फेस्टिवल

उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के अर्नहेम में योलंगू आदिवासी मनाते हैं। इसमें लोग खुद को और एक-दूसरे को चमकीले रंग में रंगते हैं और दिन भर नाचते हैं।