होली पार्टी के लिए तैयार कर रहे प्लेलिस्ट, तो इन गानों को जरूर करें शामिल: Holi Party Song
Holi Party Song

होली की पार्टी का रंग जमेगा दोगुना, जब बजाएंगे ये गाने

होली की पार्टी हो और डांस ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। इसलिए हम आपको ऐसे गानों की लिस्ट बताने जा रहे है, जिसे आप होली पार्टी की प्लेलिस्ट में जरुर शामिल करें।

Holi Party Song: रंगों के त्यौहार होली का आखिर किसे इंतजार नहीं होता है, क्योंकि ये त्यौहार है मौज मस्ती का, रंगों में सराबोर होने का। इस त्यौहार में बच्चे हो या बड़े सभी होली की मस्ती में डूबे नजर आते है। होली के त्यौहार के कुछ दिन पहले से पार्टी की तैयारियां शुरु हो जाती है। खाने में क्या बनने से लेकर क्या बजेगा इन सब की लिस्ट बनने लगती है। होली की पार्टी हो और डांस ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। इसलिए हम आपको ऐसे गानों की लिस्ट बताने जा रहे है, जिसे आप होली पार्टी की प्लेलिस्ट में जरुर शामिल करें। बॉलीवुड के ऐसी कई गाने हैं, जिनको सुने बिना होली का त्यौहार पूरा नहीं होता है।

Holi Party Song: रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे

Holi Party Song
Rang Barse Holi Party Song

1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ का यह गीत ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे’ का तो मिजाज ही अलग है। होली की छेड़छाड़ और मस्ती को सलीके से बयां करता है। अमिताभ-रेखा, जया-संजीव कुमार पर फिल्माया यह गीत खूब गाया-सुना जाता है।

यह भी देखे-होली पार्टी में बरकरार है इन 10 गानों की रंगत,अपनी प्लेलिस्ट में करें शामिल

होली खेले रघुवीरा

Holi Party Songs
Holi Khele Raghuvira

2003 में आई फिल्म बागबान में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माए गए गीत ‘होली खेले रघुवीरा’ ने भी लोगों के दिलों को धड़का दिया।

अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना

Holi Songs
Ang se ang lagana

साल 1993 में आई फिल्म ‘डर’ का गाना ‘अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना’ किसे याद नहीं होगा। फिल्म में शाहरुख के नकारात्मक रोल को आज भी याद किया जाता है।

जय जय शिव शंकर

Bollywood Songs
Jai Jai Shiv Shankar

वॉर’ फिल्म का ‘जय जय शिव शंकर’ सॉन्ग में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने जोश भरा डांस किया है, इस गाने को विशाल डडलानी और बेनी दयाल ने गाया है। इसे संगीतकार विशाल और शेखर द्वारा कंपोज किया गया है।

बद्री की दुल्हनिया

Holi Special
Badri ki Dulhania

वरुण धवन और आलिया भट्ट की 2014 में आई फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का टाइटल सॉन्ग ‘बद्री की दुल्हनिया’ बच्चे-बच्चे की जबान पर रहता है। होली के माहौल को और रंगीन बनाने के लिए यह गाना पूरी तरह से फिट बैठता है, इसलिए इस होली आप भी इसे अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करें।

बलम पिचकारी

Balam Pichkari songs
Balam Pichkari

दोस्तों के साथ एक मजेदार होली बैश की योजना बनाlते हुए हुक स्टेप्स को पहले से देख लेना बढ़िया रहेगा और इसके लिए, अपने दोस्तों को रंगों से सराबोर करते हुए बलम पिचकारी गाने का वीडियो सर्च करके देखना ना भूलें। आप इसे भी अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

होलिया में उडे़ रे गुलाल

Holi Song
Holiya mein ude re gulal

यह एक क्लासिक होली सॉन्ग है! अगर आप हिंदी सिनेमा के बीते दौर को याद करते हुए होली का मजा लेना चाहते हैं तो होलियान मे उडे़ रे गुलाल जरूर बजाएं! तो इन गानें के साथ आपका होली सेलिब्रेशन हो जाएगा और भी धमाकेदार।