Celebrity Holi Party: रंगों का त्यौहार आने को है। इस त्यौहार का अपना ही रंग होता है। ये ऐसा त्यौहार है जिसके रंग में हर तबके के लोग डूबे बिना नहीं रह पाते। रंग, भांग और संगीत के साथ पार्टीज का चलन भी इस त्यौहार से जुड़ा है। हमारे पसंदीदा सेलिब्रिटीज भी होली का त्यौहार और पार्टीज बड़े पैमाने पर करते हैं। बॉलीवुड में जहां इस त्यौहार का रंग फिल्मों में दशकों से दिखाया जाता रहा है। वहीं पर्दे के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज असल जिंदगी में भी होली का उसी उत्साह और जोश से मनाते रहे हैं। कुछ सितारों की होली पार्टी बीटाउन में हमेशा चर्चा में रही हैं। बॉलीवुड में होली के रंगों गुबार जो राजकपूर की ग्रांड होली पार्टी से शुरू हुआ था, वो आज भी अलग अलग अंदाज में सेलिब्रिटीज की पार्टीज में देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कुछ उन सेलिब्रिटीज के बारे में जो अपनी होली पार्टी के लिए जाने जाते हैं।
यह भी देखे-ये बॉलीवुड स्टार्स शादी के बाद पहली बार मनाएंगे होली
Celebrity Holi Party: राजकपूर की रंग और भांग के साथ होली का फाग

राज कपूर अपने परिवार और दोस्तों के साथ आर के स्टूडियो में होली की जो पार्टी आयोजित करते थे। उसका जोड़ आज भी नहीं है। हो सकता है आप में से बहुत लोगों ने उनकी पार्टी के बारे में सुना हो। राजकपूर आर के स्टूडियो में होली के लिए पूरा समां बना देते थे। फिल्म इंडस्ट्री से जुडे लोग इस पार्टी में आ रंग और भांग के साथ उस समय में होने वाले फाग और गाने बजाने के साथ जमकर मस्ती करते। वो पार्टी किसी फिल्मी पार्टी से कम नहीं होती थी। ऐसा भी माना जाता है कि बॉलीवुड में इस ग्रैंड होली सेलिब्रेशन को शुरू करने वाले राजकपूर ही थे1 हालांकि राजकपूर के निधन के बाद कपूर परिवार में उस ग्रैड लेवल की पार्टीज होना बंद हो गईं।
बच्चन परिवार की रंग बरसे वाली होली

रंग बरसे भीग चुनर वाली, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, होली खेले रघुवीरा जैसे गाने गा पर्दे पर होली का रंग चमाने वाले अमिताभ बच्चन असल जिंदगी में भी होली के दीवाने हैं। भले ही कुछ सालों से उनके घर होली पार्टी का आयोजन नहीं किया गया है। एक समय था कि उनके घर जलसा और प्रतीक्षा में रंगों और गुलाल हवा में उडते नजर आते थे। यही नहीं उनकी होली पार्टी में अभिनेता से लेकर नेता तक शामिल होते थे। बच्चन की पार्टी में गाने बजाने के साथ होली की मस्ती और धमाल देखते ही बनते थे।
जावेद अख्तर और शबाना आजमी की होली पार्टी
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी भी बीटाउन की फेमस होली पार्टीज में से एक है। उनकी होली पार्टी का सिलसिला लगभग चालीस साल पुराना है और कहा जाता है कि इसका सिलसिला शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी ने शुरू किया था। कुछ सालों को छोड दें तो इनकी होली पार्टी होती रहती है। जावेद और शबाना की पार्टी का खुमार सेलिब्रिटीज के सर चढकर बोलता है।
शाहरूख की होली पार्टी

किंग खान होली पार्टी में रंग जमाने में माहिर हैं। फिर चाहे वो किसी और की पार्टी हो उनकी अपनी होली पार्टी। हालांकि शुरूआती दौर में शाहरूख होली पार्टी आयोजित नहीं करते थे। उसके बाद उन्होंने रंगों के इस त्यौहार का जश्न अपने घर पर दोस्तों के साथ मनाना शुरू किया। यही नहीं वे होली पार्टी के लिए मेहमानों फूलों के महकते गजरों से निमंत्रित करते थे।
एकता कपूर की टीवी सितारों संग होली

टीवी क्वीन एकता कपूर की त्यौहारों की पार्टी हो या कोई और सेलिबे्रशन उनकी पार्टी टीवी सितारों से चमकती रहती है। टीवी जगत के बडे बडे सितारे और बॉलीवुड के सितारे एकता की होली पार्टी में नाचते, झूमते नजर आते हैं। एकता लगभग हर साल होली पार्टी आयोजित करती हैं। उनकी पार्टी उनके सीरियल्स की तरह ही हिट होती है। एकता की इस पार्टी में रंगों में सराबोर सितारे ग्रैंड मस्ती करते नजर आते हैं।
सुभाष घई
एक जमाने में सुभाष घई की सितारो के रंगों में सराबोर होली पार्टी देखने को मिलती थी। शाहरूख को इस पार्टी में देख अंदाजा लगाना मुश्किल था कि ये उनकी पार्टी है या सुभााष की। सुभाष की एक पार्टी में शाहरुख और गौरी ने की मस्ती देख लोग हैरान थे। सभी को ऐसा लग रहा थे कि वे दोनों आपस में इस कदर मशगूल हैं कि जैसे उनके आस पास कोइ और है ही नहीं। मुक्ता आर्ट्स की इस होली पार्टी में शाहरुख के लिए स्पेशल वीडियो शूट भी किया गया था। आप शाहरुख और गौरी की मस्ती भरी इस होली का वीडियो यूट्यूब पर ढूंढ सकते हैं।
