बेटे को जरूर सिखाएं ये 4 अच्छी बातें, सफल इंसान बनाने में मिलेगी मदद: Life Lessons to Teach Your Son
Life Lessons To Teach Your Son

बेटे को सिखाएं जीवन की ये अच्छी बातें, मिलेगी हर सफलता

आज बेटे की पेरेंटिंग भी नए तरीके से करना चाहिए और उन्हें जीवन से जुड़ी ये 4 जरूरी बातें जरूर सिखानी चाहिए ताकि वह एक अच्छा इंसान बन सकेI

Life Lessons To Teach Your Son: आज के समय में बेटी के साथ-साथ बेटे की पेरेंटिंग पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी हैI अगर आप पुरानी सोच के अनुसार ही अपने बेटे का पालन-पोषण करेंगी तो वह बड़ा होकर एक मजबूत इंसान कभी नहीं बन पाएगाI इसलिए आज बेटे की पेरेंटिंग भी नए तरीके से करना चाहिए और उन्हें जीवन से जुड़ी ये 4 जरूरी बातें जरूर सिखानी चाहिए ताकि वह एक अच्छा इंसान बन सकेI

Also read: बेटे की परवरिश करें बिगाड़ें नहीं

Life Lessons to Teach Your Son
Give priority to family

बच्चे जब छोटे होते हैं तो उन्हें परिवार का साथ अच्छा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते हैं और टीनएज में पहुँचते हैं, वे परिवार से दूर होते जाते हैं, उन्हें अकेले रहना अच्छा लगने लगता हैI यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने बच्चे को बताएं कि परिवार का साथ कितना जरूरी होता है और परिवार के साथ से वे जीवन की सभी चुनौतियों को कितनी आसानी से पार कर सकते हैंI जीवन में कितनी भी ऊंचाई पर क्यों ना पहुँच जाएँ परिवार को प्राथमिकता देना कभी ना छोड़ेंI

आजकल के बच्चे गुस्से वाले स्वभाव के होते जा रहे हैंI उन्हें कुछ कहा जाता नहीं है कि तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर देते हैंI यहाँ तक कि बात-बात पर मुंह फुला कर बैठ जाते हैंI अपने बच्चे को सिखाएं कि ऐसा करना गलत बात हैI ऐसा करके वे एक अच्छा इंसान नहीं बन सकते हैंI अच्छा इंसान बनने के लिए जरूरी है कि वे अपने स्वभाव में विनम्रता लाएंI छोटी सी बात पर गुस्सा होने के बजाए बात को समझने की कोशिश करें, उसके बाद अपनी कोई प्रतिक्रिया देंI  

 polite nature
Teach to be polite

बच्चे दोस्तों के सामने शोऑफ करने और खुद को अमीर दिखाने के लिए झूठा दिखावा करना पसंद करते हैंI इसके लिए बच्चे कई बार पेरेंट्स के ऊपर महँगी-महँगी चीजें खरीदने का दबाव भी बनाते हैं, नहीं दिलाने पर पेरेंट्स से नाराज हो जाते हैंI बच्चे की इस आदत को रोकने के लिए आप उसे समझाएं कि उसके परिवार के मूल्य क्या हैं और क्यों उसे अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए, ताकि बच्चे को अपनी जड़ों की अहमियत समझ में आएI

जब घर के बेटे अपने इमोशंस व्यक्त करते हैं और रोते हैं, तो उन्हें यह कह कर चुप कराने की कोशिश की जाती है कि लड़की हो क्या जो रो रहे होI लड़के रोते नहीं हैं, इसलिए चुप हो जाओ, कोई देखेगा तो क्या सोचेगाI लेकिन अब आप अपने बेटे को ऐसा कहना बंद कर दें और परिवार के बाकी सदस्यों को भी ऐसा कहने से मना करेंI बल्कि अपने बेटे से हमेशा यही कहें कि वह अपने इमोशंस कभी भी और कहीं भी व्यस्त कर सकता हैI अपने इमोशंस व्यक्त करना अच्छी बात हैI कभी भी ऐसा ना सोचे कि अगर वह सबके सामने अपने इमोशंस व्यक्त करेगा, तो लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे या उसे कमजोर समझेंगेI उसे दूसरे क्या सोचेंगे इस बात की चिंता करने के बजाए खुद के बारे में सोचना चाहिएI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...