Overview:बेस ऐसा जो घंटों टिका रहे और दिखे एकदम नेचुरल – अपनाएं ये 7 प्रोफेशनल ट्रिक्स
फ्लॉलेस और लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप बेस कोई मुश्किल काम नहीं, बस ज़रूरत है थोड़ी समझदारी और सही तकनीक की। साफ स्किन, सही प्रोडक्ट्स और कुछ छोटे-छोटे स्टेप्स से आप अपने मेकअप को घंटों तक परफेक्ट बनाए रख सकती हैं।
Long Lasting Makeup Look: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका मेकअप पूरे दिन फ्रेश और फ्लॉलेस बना रहे। लेकिन पसीना, धूल-मिट्टी और समय के साथ बेस मेकअप धीरे-धीरे पिघलने लगता है या केकी दिखने लगता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक टिके और बेस स्मूद लगे, तो इसके लिए ज़रूरी है कुछ आसान लेकिन असरदार तकनीकों को फॉलो करना। आइए जानते हैं वो 7 ज़रूरी स्टेप्स जो आपके मेकअप बेस को न सिर्फ टिकाऊ बनाएंगे, बल्कि फ्लॉलेस फिनिश भी देंगे।
साफ और मॉइश्चराइज्ड स्किन से करें शुरुआत

मेकअप का पहला और सबसे अहम स्टेप है – क्लीन स्किन। गंदगी या ऑयल से भरी स्किन पर मेकअप जल्दी बिगड़ जाता है। चेहरे को अच्छी तरह क्लींजर से साफ करें और फिर अपने स्किन टाइप के अनुसार हल्का मॉइश्चराइज़र लगाएं। इससे मेकअप बेस स्किन पर अच्छे से सेट होता है और ड्राय पैचेस नहीं दिखते।
प्राइमर लगाना न भूलें
प्राइमर मेकअप बेस का इंश्योरेंस होता है। ये ना सिर्फ पोर्स को स्मूद करता है बल्कि फाउंडेशन को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो मैटिफाइंग प्राइमर लें और अगर ड्राय है तो हाइड्रेटिंग प्राइमर चुनें।
फाउंडेशन की सही मात्रा और टेक्निक अपनाएं
फाउंडेशन जितना हल्का और ब्लेंडेड होगा, उतना ज्यादा नैचुरल और लॉन्ग-लास्टिंग दिखेगा। फुल कवरेज के चक्कर में मोटी लेयर न लगाएं। ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर से थपथपाते हुए फाउंडेशन को स्किन में अच्छे से मिलाएं। ज़रूरत हो तो सिर्फ ज़ोन वाइज़ बिल्ड करें।
कंसीलर से करें टारगेटेड कवरेज
पूरे चेहरे पर कंसीलर लगाने की बजाय जहाँ ज़रूरत हो वहीं लगाएं – जैसे डार्क सर्कल्स, पिंपल मार्क्स या रेडनेस। इससे बेस लाइट रहेगा और मेकअप भारी नहीं लगेगा।
सेटिंग पाउडर से लॉक करें मेकअप
लिक्विड बेस को सेट करना ज़रूरी होता है, नहीं तो वो चलने या पसीने से फैल सकता है। हल्का ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर टी-जोन, अंडर आई और जहां ऑयल आता है वहां लगाएं। इसे ज़्यादा मात्रा में लगाने से बचें, वरना स्किन ड्राय दिख सकती है।
सेटिंग स्प्रे से दें फाइनल टच
मेकअप सेट करने के बाद एक अच्छे क्वालिटी का सेटिंग स्प्रे पूरे फेस पर छिड़कें। इससे मेकअप की लेयर्स आपस में मर्ज होती हैं और बेस लंबे समय तक टिका रहता है। ये एक तरह से आपके मेकअप का ‘सील’ होता है।
स्किन के अनुसार प्रोडक्ट्स चुनें
हर स्किन टाइप के लिए मेकअप प्रोडक्ट्स अलग होते हैं। अगर स्किन ऑयली है तो ऑयल-फ्री फाउंडेशन और मैट पाउडर चुनें, वहीं ड्राय स्किन के लिए क्रीमी टेक्सचर बेहतर रहता है। सही प्रोडक्ट्स बेस को फ्लॉलेस बनाने में बड़ा रोल निभाते हैं।
