सूर्य नमस्कार करने से मिलते हैं कई फायदे, जानिए एक्सपर्ट की राय: Surya Namaskar Benefits
surya namaskar 12 steps names

Surya Namaskar Benefits: रोजाना योग और एक्सरसाइज करने के कई फायदे हैं। ऐसे ही रोजाना सूर्य नमस्कार करने के भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। सूर्य नमस्कार करने का अर्थ होता है सूरज को नमस्कार करना। इसका अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। रोजाना अपने दिन की शुरूआत सूर्य नमस्कार से करने से आपका तन और मन दोनों शांत होते हैं।

एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना 5-10 मिनट सूर्य नमस्कार करने के बाद आपको कोई योग करने की जरूरत नहीं होती। दरअसल सूर्य नमस्कार करते हुए सूर्य की सीधी किरणें आपके शरीर पर पड़ती है। ऐसे में इस क्रिया से आप कई रोगों से अपने शरीर को बचा सकते हैं। इन्हीं फायदों को ध्यान में रखते हुए आपको रोजाना सूर्य नमकस्कार करना चाहिए।

योगा एक्सपर्ट स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सूर्य नमस्कार करने के फायदों के बारे में बताया है। आइए आज के इस आर्टिकल में विस्तार से जानें सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में।

ग्लोइंग स्किन के लिए

Surya Namaskar Benefits
for glowing skin

आपको बता दें कि रोजाना सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से आपकी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिसकी मदद से आपकी स्किन पर ग्लो आता है। इसके साथ ही रोजाना इस आसन का अभ्यास करने से एजिंग का प्रोसेस धीमा होता है। इससे आपके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स जल्दी नहीं आती। अगर आप भी हर उम्र में जवां दिखने की चाहत रखती हैं, तो आपको भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास रोजाना करना चाहिए।

डाइजेस्टिव सिस्टम होता है बेहतर

Digestion Problem
Digestive system is better

इस आसन के रोजाना अभ्यास से डाइजेस्टिव सिस्टम को इंप्रूव करने में मदद मिलती है। इससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। इसे करने से आपकी आंतों की कार्यप्रणाली भी अच्छी होती है। इसके अभ्यास से बढ़े हुए पेट को कम करने में भी मदद मिलती है। अगर आप गैस, कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो ये आसन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

मेंटल हेल्थ के लिए

योग को मानसिक शांति के लिए जाना जाता है। इसी तरह सूर्य नमस्कार करने से भी मन को शांति मिलती है। इससे आपकी मेमोरी और नर्वस सिस्‍टम पर भी सुधार आता है। स्ट्रेस और चिंता को दूर करने के लिए भी ये आसन बहुत ही लाभकारी माना गया है। इससे एंडोक्राइन ग्लैंड्स की गतिविधि भी सामान्य होती है, जिससे ये आसन थायराइड की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

यह भी देखें-बहुत ज्यादा चिंता आपको कर सकती है बीमार, जानें लक्षण: Harmful Effects Of Stress

पीरियड्स में भी मिलते हैं फायदे

Benefits are also available in periods
Benefits are also available in periods

जिन लोगों को अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती है, उनके लिए ये आसन बहुत ही अच्छा माना जाता है। सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास पीरियड्स के नियमन में मदद करता है। इसके साथ ही इससे पेट की मसल्स को मजबूती भी मिलती है। साथ ही जिन लोगों को पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द रहता है, उनके लिए भी ये काफी अच्छा है। इसे करने से पीरियड्स के दौरान दर्द कम होता है। इसके अलावा इससे ब्लड के फ्लो में भी सुधार आता है।

आपको भी इस आसन को अपने लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए। आपको भी इससे कई फायदे मिलेंगे।