साल का पहला सूर्य ग्रहण 2023 कब और कहां दिखाई देगा? सूतक काल समेत सभी जरूरी बातें आप भी जान लें: Surya Grahan 2023
Surya Grahan 2023

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण का खास महत्व रहेगा, क्योंकि 20 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि भी है। विज्ञान के अलावा धार्मिक शास्त्रों में भी सूर्य ग्रहण का महत्व बताया गया है। हर सूर्य ग्रहण का प्रभाव उसकी गणना के अनुसार होता है। इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

वहीं, सूर्य ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, पूर्व और दक्षिण एशिया, अंटार्कटिका और हिंद महासागर सहित विभिन्न क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। विज्ञान में सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है। परंतु, शास्त्रों में इसका काफी महत्व होता है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, जिससे ग्रह नक्षत्रों में बदलाव होता है। ऐसे में ग्रहण काल के दौरान कुछ कार्य करना निषेध होता है। तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण कब शुरू होगा और इससे जुड़ी सभी प्रमुख बातें।

सूतक लगने का समय?

Surya Grahan 2023
साल का पहला सूर्य ग्रहण 2023 कब और कहां दिखाई देगा? सूतक काल समेत सभी जरूरी बातें आप भी जान लें: Surya Grahan 2023 4

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार सूर्य ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन, 20 अप्रैल को लगेगा। सूर्य ग्रहण 2023, सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिष पंचांग के अनुसरा, सूर्य ग्रहण 2023 अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में रहेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल का बड़ा महत्व होता है। ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और इस दौरान सभी मंदिर के पट बंद हो जाते हैं। ऐसे में इस बार सूतक लगने का समय क्या रहेगा, यह बड़ा सवाल है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि सूतक काल तभी मान्य होता है, जब सूर्य ग्रहण दिखाई देता है। परंतु, इस बार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, ऐसे में सूतक काल भी नहीं मान्य होगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान भारत में मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे।

सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये कार्य

Surya Grahan 2023
साल का पहला सूर्य ग्रहण 2023 कब और कहां दिखाई देगा? सूतक काल समेत सभी जरूरी बातें आप भी जान लें: Surya Grahan 2023 5

यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर और न्यूजीलैंड में देखा जाएगा। लेकिन, इसका प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा।

फिर भी सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। ग्रहण काल में आदित्य ह्दय स्तोत्र का जाप करना शुभ होता है, इससे सूर्य ग्रहण की अशुभ छाया से बचा जा सकता है। वहीं, इस दिन सूर्य अष्टकम स्तोत्र का पाठ करना भी बेहद फलदायी होता है। इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति का आत्मविश्वास, मान-सम्मान, बल में वृद्धि होती है। वहीं, इस दिन सूर्य को सीधा आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान सूर्य को देखने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: घर पर इस दिशा में रखें अलमारी, मां लक्ष्‍मी जी की बरसेंगी कृपा, जानें वास्‍तु नियम: Vastu Tips for Home