Zodiac Astrology: जब किसी व्यक्ति का जन्म होता है तो उस समय तिथि और नक्षत्र को ध्यान में रखकर उसका नामकरण किया जाता है। किसी भी नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति की राशि का पता लगाया जाता है। ज्योतिष विज्ञान में कुल 12 राशियां होती हैं, लेकिन व्यक्ति का जन्म किस समय हुआ है, इसके आधार पर राशि निर्धारित की जाती है और उस व्यक्ति का व्यवहार, गुण, शरीर की बनावट, शिक्षा आदि उसकी राशि पर निर्भर करती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में से 5 राशि ऐसी होती है जिसके जातक बेहद ईमानदार होते हैं। वह हर एक रिश्ते को संभाल कर रखना जानते हैं तथा अपने से जुड़े हर एक रिश्ते की कद्र करते हैं। आजकल रिश्ते बनाना तो बेहद आसान है लेकिन उन्हें निभाना उतना ही मुश्किल होता है। तो आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से ऐसे पांच राशि के जातकों के बारे में जो अपने से जुड़े हर एक रिश्ते को जोड़कर रखते हैं।
मेष व वृषभ राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक बेहद संवेदनशील होते हैं। मेष राशि के जातक हर एक रिश्ते को महत्व देते हैं। मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामी ग्रह होता है। यह ग्रह उत्साह और पराक्रम का होता है। इस राशि के जातक हमेशा सत्य बोलने में विश्वास रखते हैं। मेष राशि के जातक अपने सगे संबंधियों के प्रति बहुत समर्पित रहते हैं। वहीं, वृषभ राशि के व्यक्ति बेहद भावुक और अच्छे स्वभाव के होते हैं। इस राशि के व्यक्ति चाहे कितना भी ऊंचा पद क्यों ना प्राप्त कर ले, लेकिन उनके अंदर अहंकार नहीं होता है। ऐसे जातक हमेशा अपने से जुड़े हर एक रिश्ते के प्रति समर्पित रहते हैं तथा किसी भी रिश्ते में जरा सा भी धोखा नहीं देते हैं। वृषभ राशि के व्यक्ति निष्ठावान होकर रिश्तों को निभाने में विश्वास रखते हैं।
धनु राशि के जातक

धनु राशि के जातक भी अपने से जुड़े हर एक रिश्ते के लिए समर्पण की भावना रखते हैं। इनके लिए रिश्तों से बड़ा कुछ भी नहीं होता है। अपना रिश्ता निभाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं तथा अपने से जुड़े रिश्तो को बेहद संजीदगी से निभाने में विश्वास रखते हैं। धनु राशि के जातक मनमुटाव या लड़ाई झगड़ा होने पर भी अपने रिश्ते को संभाल कर रखते हैं।
मकर राशि के जातक

मकर राशि के व्यक्ति प्रत्येक रिश्ते के प्रति गंभीर होते हैं तथा हर एक रिश्ते की कदर करते हैं। इस राशि के जातक अपने से जुड़े हर एक रिश्ते का मान रखते हैं। मकर राशि के व्यक्ति कभी भी झूठ नहीं बोलते हैं तथा जो भी इनके मन में होता है वह सीधा और साफ कहते हैं। क्योंकि यह अपने से जुड़े हर एक रिश्ते के प्रति ईमानदारी की भावना रखते हैं।
सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के जातक भी हर रिश्ते को संभाल कर रखना बखूबी जानते हैं। सिंह राशि के व्यक्ति कभी भी जानबूझकर दूसरों की भावनाओं को आहत नहीं करते हैं। आमतौर पर यह किसी की झूठी तारीफ करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे जातक अपने रिश्तों के प्रति सच्चे और ईमानदार होते हैं। लेकिन जब कोई व्यक्ति सिंह राशि के जातक की भावनाओं से खिलवाड़ करता है तब यह उसे कभी माफ नहीं कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें: घर पर इस दिशा में रखें अलमारी, मां लक्ष्मी जी की बरसेंगी कृपा, जानें वास्तु नियम: Vastu Tips for Home
