Sunday Fast Benefits: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं के नाम का व्रत रखा जाता है। व्रत को लेकर लोगों की अलग-अलग मान्यताएं होती है। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। ठीक वैसे ही रविवार को लेकर भी कई मान्यताएं हैं। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन भक्तजन सूर्य देव की उपासना करते हैं। इसके अलावा कई लोग रविवार का व्रत भी रखते हैं।
रविवार व्रत का महत्व
ऐसा माना जाता है कि रविवार का व्रत रखने से सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है। भगवान सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह व्रत लोगों को सौभाग्य, स्वास्थ्य और धन की प्राप्ति के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। रविवार के व्रत को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह व्रत रखने से सेहत अच्छी रहती है साथ ही तेजस्विता प्राप्त होती है और मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी नहीं रहती है, उन्हें रविवार का व्रत जरूर करना चाहिए इससे कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।

रविवार व्रत के नियम
अगर आप रविवार का व्रत रखना चाह रहे हैं तो कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। जैसे सूर्य देव की पूजा के लिए सूर्योदय से पहले स्नान किया जाता है। इसके बाद सूर्य देव को तीन बार अर्घ्य देकर स्नान किया जाता है। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए शुद्ध तांबे के कलश का इस्तेमाल किया जाता है। कलश में लाल फूल, अक्षत मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। एक साल में कम से कम 12 रविवार का व्रत जरूर रखना चाहिए। व्रत के दौरान एक समय ही भोजन करना चाहिए और भोजन ऐसा होना चाहिए जिसमें नमक की मात्रा ना हो इसके अलावा सूर्यास्त के बाद भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
रविवार व्रत का लाभ
- रविवार का व्रत सूर्य देव के लिए रखा जाता है। यह व्रत रखने से आध्यात्मिक उन्नति और आत्मा की शुद्धिकरण की प्राप्ति होती है।
- रविवार का व्रत रखने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। सूर्य की उपासना करने से किरणों का सीधा संपर्क होता है, जिससे विभिन्न शारीरिक समस्याएं ठीक हो जाती है और ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है।
- रविवार व्रत का पालन करने से व्यक्ति को सौभाग्य, समृद्धि और शुभ कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है। यह व्रत रखने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होता है।
