Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष-
आर्थिक योेजनाओं में सुधार करेंगे। अविवाहितों के सगाई-संबंधी कार्य के आगे बढ़ने की संभावना है। घर में नया मेहमान आ सकता है। घर में बड़े-बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति बनेगी।
वृषभ-
किसी दूसरे का दिल दुखाने की बात ना कहे। मित्र वर्ग से धोखा मिलेगा वहीं नए मित्र भी बनेंगे। ससुराल पक्ष से आशातीत लाभ होगा। नया वाहन क्रय कर सकते है या पुराने की मरम्मत आदि करवाएंगे।
मिथुन-
आप स्वयं को ऊर्जान्वित महसूस करेंगे। आप जिस क्षेत्र में दिमाग व धन लगाएंगे, विजय हासिल करेंगे। प्रेम के क्षेत्र में भी आप सफल होंगे। पुराने घर की मरम्मत संबंधी कार्य प्रारंभ हो सकता है।
कर्क-
घरेलू मसलों में उलझने बढ़ेगी। अचानक विवाद की स्थितियां बन जाएगी। अचानक चिंताओं से घिर जायेंगे। आपका आध्यात्मिक और बौद्धिक रूझान बढ़ेगा और आप स्वयं को ईश्वर के निकट महसूस करेंगे।
सिंह-
आप अपने शौक, सभी तरह के वैयक्तिक क्रियाकलापों, संबंधों में सक्रिय रहेंगे। आप कला, सिनेमा, सूचना-प्रौद्योगिकी, संचार, जन-संपर्क में भी रूचि लेंगे। धन के क्षेत्र में लगातार सुधार जारी रहेगा।
कन्या-
शॉपिंग सम्बन्धी गतिविधियों में तेजी आएगी। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। जीवन में सहजता का भाव बनेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह-मशवरा और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
तुला-
आप बड़े-बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा में लगे रहेंगे। समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में निरन्तर सुधार होता रहेगा।
वृश्चिक-
किसी नवीन कार्य के शुरू करने के लिए सलाह-मशविरा करेंगे। उदारता के साथ आप किसी की कहीं बात को गोपनीय रखेंगे, जिससे आपकी लोगों में छवि सुधरेगी।
धनु-
कठोर श्रम व परिश्रम से आपके रूके काम पूर्ण हो सकेंगे। कुछ कुटुम्बी जनों से मेल-मिलाप बढ़ेगा।
मकर-
घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा एवं खान-पान पर खर्च कर पाएंगे। भोग-विलास की वस्तुओं पर खर्च कर सकते है।
कुंभ-
आपको नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के प्रस्ताव आएंगे।
मीन-
कार्य में व्यस्तता रहेगी। परिवार को सारी सुख-सुविधाएं मुहैया करवाएंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से वातावरण कलहपूर्ण रहेगा।
