सुख-समृद्धि के लिए ध्यान में रखें मुख्य द्वार से जुड़े ऐसे वास्तु नियम, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत: Vastu Tips for Home
Vastu Tips for Home

Vastu Tips for Home: हर व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति और सफलता पाने के लिए कठोर मेहनत करता है। इतनी मेहनत के बाद भी व्यक्ति के बने बनाए कामों में रुकावटें आती रहती है। इन रुकावटों का एक कारण घर का वास्तु भी हो सकता है। घर के हर एक कोने का गलत वास्तु व्यक्ति की तरक्की में बाधा बनता है। इसलिए घर के कमरे, रसोईघर आदि के अलावा घर के खिड़की दरवाजे आदि का वास्तु भी सही होना बहुत जरूरी है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का सबसे बड़ा साधन है। घर के मुख्य दरवाजे से ही लक्ष्मी जी हमारे घर में आती है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु नियमों को जानना बहुत ही जरूरी है। मुख्य द्वार के सामने या मुख्य द्वार के पास रखी कुछ वस्तुएं हमारी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से प्रभावित करती हैं। आज इस लेख के द्वारा हम जानेंगे कि घर के मुख्य द्वार के पास कौनसी चीजों को रखना शुभ फलदायी होता है और कौनसी चीजों से हमें आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

मुख्य द्वार के वास्तु नियम

Vastu Tips for Home
Front Door Vastu Tips for Home

वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी कचरा नहीं फेंकना चाहिए और गंदगी भी नहीं रखनी चाहिए। घर के मुख्य द्वार के पास जूते चप्पल रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की भी हानि होती है। इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नही लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ता है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के पास भूलकर भी झाड़ू न रखें। झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसे में मुक्त द्वार पर झाड़ू रखने से सभी की नजर उसपर पड़ती है और घर के अंदर बाहर आने जाने वाले लोगों के पैर भी झाड़ू पर पड़ते हैं। जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

समृद्धि के लिए करें ऐसे उपाय

Vastu Tips for Home
Vastu Tips for Home

वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के पास कांच के बर्तन में फूल और पानी भरकर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे घर का वातावरण खुशनुमा बनता है। अपने घर के मुख्य द्वार पर हमेशा अंदर की ओर जाते हुए मां लक्ष्मी के पैरों की छाप का संकेत लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहता है। मुख्य द्वार पर हल्दी या सिंदूर से मां लक्ष्मी के पैरों की छाप बनाने से ग्रहदोष दूर होता है और नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहती है।

धर्मशास्त्रों और वास्तुशास्त्र में स्वास्तिक के चिन्ह को बहुत ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा स्वास्तिक बने रहना चाहिए। ऐसा करने से घर के सभी सदस्यों के भाग्य में वृद्धि होती है। वास्तु के नियमों के हिसाब से घर का मुख्य द्वार हमेशा घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के बड़े होने से घर में अधिक रोशनी आती है जो घर के सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। घर के मुख्य द्वार की दहलीज को रोज हल्दी मिले पानी से धोने से घर में धनवृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: इन लोगों को नहीं रखना चाहिए सावन सोमवार का व्रत, हो सकती है मुसीबत: Sawan Somvar Vrat