South Facing Home Vastu: घर एक ऐसा आशियाना है जिसे बनाने के लिए इंसान बहुत से सपने संजोकर रखता है। घर बनाने और उसे सजाकर रखने में इंसान हर तरह के प्रयास करता है जिससे उसे और परिवारवालों के लिए घर में एक सकरात्मक पॉवर मिल सकें। घर के हर एक चीज़ वास्तु के कांसेप्ट से होने से घर में सकरात्मक उर्जा प्रवेश करती है। इसी में मुख्य द्वार सबसे प्रमुख होता है जिसे एक सकरात्मक दिशा में होना शुभ माना जाता है। लेकिन कई बार कई कारणों की वजह से लोगों को दक्षिण मुख वाला घर लेना पड़ जाता है। बहुत से लोग दक्षिण मुख वाले घर को शुभ नहीं मानते है। लेकिन अगर आपका घर दक्षिण मुखी है तो भी आप वास्ती के कुछ नियमों को अपनाकर घर में सुख समृद्धि ला सकते है। तो चलिए जानते है दक्षिण मुखी घर के लिए कौन से वास्तु नियम बताएं गये है।
वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में घर का द्वार होना अशुभ होता है?
वास्तु के अनुसार किसी भी घर का मुख्य द्वार उसके स्थान पर निर्भर करता है यदि आपका मुख्य द्वार दक्षिण पूर्व दीखा की ओर है तो ये अशुभ नहीं माना जाता लेकिन यदि ये पूर्ण रूप से दक्षिण दिशा में है तो इसे वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार माना गया है कि दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है जिसकी वजह से यदि घर का मुख इस दिशा में होता है तो इसे अशुभ माना जाता है।
दक्षिण दिशा में घर का मुख होने पर अपनाएं ये वास्तु उपाय

अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण की दिशा में है तो हमेशा अपने द्वार का साफ़ रखें जिससे नकारात्मकता घर में प्रवेश न कर सकें।
दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार हो तो आप घर के दरवाजें को लाल और पीले रंग से रंगे। ये रंग उर्जा का स्त्रोत होते है जिसकी वजह से घर में उर्जा बनी रहती है। वहीं यहां कभी भी अँधेरा न होने दें।
दक्षिण दिशा में यदि आपके घर का द्वार है तो आप अपने द्वार पर हरे पौधे से सजाएँ जिससे आपका अग्नि तत्व मजबूत होगा।
दिक्षिण दिशा की अशुभता को खत्म करने के लिए आप दक्षिण मुख पर तांबे के बने सजावटी सामान को लगा सकती है। इससे नकरात्मक उर्जा दूर रहती है।
घर में सकारात्मक उर्जा को समेटने के लिए घर के मुख पर ॐ और स्वस्तिक चिन्ह बनाएं।
दक्षिण दिशा में घर है और इसके दोषों को दूर करना चाहते है तो आप एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर मुख्य द्वार पर जरुर रखें। ऐसा करने से घर में आने वाली सही नकरात्मक उर्जा पानी में समाहित हो जाती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।
घर के दक्षिण मुख्य द्वार पर भगवान हनुमान का चित्र लगायें जिससे संकट हरने वाले हनुमान घर में प्रवेश करने वाले सभी संकट को हर लेते है।
अगर आपका घर भी किसी कारण दक्षिण दिशा में है और घर का मुख्य द्वार भी दक्षिण दिशा में है तो आप वास्तु के इन उपायों को अपनाकर वास्तु दोष को दूर कर सकते है।
