इन गलतियों के कारण लगता है वास्तु दोष और होने लगती है घर में धन की कमी: Money Vaastu Shastra
Money Vaastu Shastra

इन गलतियों के कारण लगता है वास्तु दोष और होने लगती है घर में धन की कमी

कड़ी मेहनत के बाद भी बना बनाया काम बिगड़ जाता है तो इसके पीछे वास्तु दोष है। चलिए आज हम आपको बताएँगे की आखिर किन गलतियों के कारण लग जाता है वास्तु दोष और आपको होने लगती है परेशानी।

Money Vaastu Shastra: घर की सुख शांति और सम्रद्धि में वास्तु शास्त्र का बड़ा योगदान होता है। घर के वास्तु में थोड़ी भी कमी घर के परिवारवालों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है वहीं इन गलतियों के चलते धन की देवी लक्ष्मी माता भी रुष्ट होकर चली जाती है। आपके परिवार में कोई न कोई बीमार पड़ा रहता है, अचानक धन चला जाता है। कड़ी मेहनत के बाद भी बना बनाया काम बिगड़ जाता है तो इसके पीछे वास्तु दोष है। चलिए आज हम आपको बताएँगे की आखिर किन गलतियों के कारण लग जाता है वास्तु दोष और आपको होने लगती है परेशानी।

Also read :  इन राशि के लोगों को नहीं पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी

Money Vaastu Shastra
Vastu mistakes
  1. वास्तु के अनुसार कभी भी सीढियों के आसपास या फिर घर की छत पर कबाड़ जमा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है जिससे घर में आर्थिक तंगी आती है और घर के लोग ज्यादा बीमार पड़ने लगते है।

2. वास्तु के अनुसार कभी भी उत्तर की दिशा ऊँची नहीं होनी चाहिए। अगर आपके घर की उत्तर पूर्व की दिशा ऊँची है तो इससे आपको वास्तु दोष लगता है और घर में लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है।

3. वास्तु के अनुसार घर की अलमारी को दक्षिण की दिवार से सटाकर उत्तर की ओर मूहं कर के रखना चाहिए। इससे आपको धन में लाभ होता है वहीं अगर आप तिजोरी का मूहं दक्षिण की ओर है तो इससे आपका धन नहीं रुकता।

4. पानी का अनावश्यक बहना दरिद्रता का कारण बनता है। अगर घर की टंकियों और नलों से पानी अनावश्यक बह रहा है तो वह वास्तु दोष का कारण है। इससे धन और स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बढ़ती है।

5. घर में कभी भी बंद और टूटी हुई घड़ी को नहीं रखना चाहिए। जिस घर में ऐसा होता है वहां नेगेटिव उर्जा जल्दी प्रस्थान करती है और काम में अड़चने पैदा होने लगती है।

6. वास्तु के अनुसार रसोई घर के बगल में बाथरूम नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से भी घर में नेगेटिव एनर्जी प्रस्थान जल्दी करती है जो कई तरह की परेशानियों का कारण बनती है।

7. सूखे पौधे को अशुभ माना जाता है वहीं वास्तु शास्त्र में भी सूखे पौधें को निराशा का कारण बताया गया है। अगर आपके घर में भी किसी कारण वश पौधे सुख जाते है तो उसे तुरंत हटा दें।

8. कभी भी घर के मुख्य द्वार पर अँधेरा न रखें। खासकर शाम के समय सूरज के ढलते ही वहां लाइट जरुर जलाएं। इसके साथ ही रोजाना एक दीप मुख्य द्वार पर जलाएं जिससे धन की देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो घर में तंगी बनी रहती हैं।

9. घर में या घर के मंदिर में कहीं भी टूटी या फिर खंडित मूर्ति को न रखें। ऐसा करने से भी वास्तु दोष लगता है। घर में बरकत नहीं बनती, पारिवारिक रिश्तों में खटास पैदा होती है और धन की देवी भी निराश होती है।

10. घर के बाथरूम और रसोई घर को कभी भी गन्दा न रहने दें। जिस घर में यें गंदे रहते है वहां नेगेटिविटी प्रवेश करती है और घर में कलेश बना रहता है। इसके साथ ही माँ लक्ष्मी भी कभी घर में वास नहीं करती।