इन राशि के लोगों को नहीं पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी: Turtle Ring Tips
Turtle Ring Tips

इन राशि के लोगों को नहीं पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी: Turtle Ring Tips

आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें कछुए वाली अंगूठी का धारण नहीं करना चाहिए।

Turtle Ring Tips: वास्तु शास्त्र में कछुए को बेहद शुभ माना गया है। भगवान विष्णु के अवतार इस कछुए को धन और शौर्य का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति कछुए वाली अंगूठी का धारण करता है, उसके जीवन में अच्छा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, यह बात प्रत्येक राशि वाले लोगों के लिए लागू नहीं होती है, क्योंकि कुछ राशि ऐसी भी है, जिन्हें कछुए वाली अंगूठी कभी नहीं पहननी चाहिए, क्योंकि इसके धरण से उनकी जिंदगी में खुशी के बजाय परेशानियां भी आ सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें कछुए वाली अंगूठी का धारण नहीं करना चाहिए।

Also read: इस मंदिर में बिना छत के विराजमान हैं हनुमान जी की प्रतिमा, जानिए रोचक कहानी

Turtle Ring Tips
Turtle Ring Astro Tips

कछुए वाली अंगूठी का धारण करना बेहद शुभ है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार मीन, कन्या, वृषभ और मीन राशि वाले लोगों को कछुए वाली अंगूठी कभी भी नहीं पहननी चाहिए। इसके धारण करने से उनके निजी जीवन से लेकर उनके बिजनेस में भारी नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही उनके परिवार को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अन्य शब्दों में कहें तो परिवार की सुख, शांति और समृद्धि प्रभावित होती है। हालांकि, आप चाहें तो कछुए वाली अंगूठी पहनने के बजाय कछुए वाली मूर्ति घर में लाकर रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियां ही आएंगी।

Turtle Ring Benefits
Turtle Ring Benefits

हिंदू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का कच्छप अवतार माना जाता है। यह अवतार भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के समय लिया था। इस अंगूठी के धारण से हमारे आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा हमारी जिंदगी से दूर चली जाती है।

अगर आपका कछुए वाली अंगूठी पहनने का मन है, तो सबसे पहले अपने ज्योतिष से सलाह लें। उसके बाद ही इस अंगूठी का धारण करें। इसके साथ ही अगर आप सिंह या तुला राशि वाले है, तो सबसे पहले अपनी कुंडली दिखाएं, उसके बाद ही इस अंगूठी को पहनें।

कछुए वाली अंगूठी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसका मुंह हमेशा आपकी तरफ होना चाहिए, क्योंकि इससे धन आपकी ओर आकर्षित होगा। जबकि कछुए का मुख आपके मुख की विपरीत दिशा में हो तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कछुए वाली अंगूठी का धारण हमेशा दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में ही करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में धन्य और शौर्य की कभी भी कमी नहीं होगी।

Turtle Ring Niyam
Turtle Ring Niyam

कछुए वाली अंगूठी को आप कभी भी बाजार जाकर नहीं खरीद सकते हैं। इसके लिए आप शुक्रवार के दिन का इंतजार करें, क्योंकि इस दिन अंगूठी खरीदने से आपके जिंदगी में धन का आगमन होगा।

अगर आपने अंगूठी खरीद लिया है, तो इसे माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रख दें। फिर दूध और गंगाजल के मिश्रण में धोकर इसे पहले पवित्र करें। फिर 108 बार माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें। फिर धूप-अगरबत्ती दिखाकर कछुए वाली अंगूठी का धारण करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...