घर की दीवारों पर पेंटिंग लगाने से पहले जाने पेंटिंग से जुड़ा वास्तु धर्म: Painting Vastu Tips
Painting Vastu Tips

घर की दीवारों पर पेंटिंग लगाने से पहले जाने पेंटिंग से जुड़ा वास्तु धर्म

जब भी आप घर में पेंटिंग लगाने जायें तो उससे जुड़े वास्तु शास्त्र के बारे में पहले ही जान लें। तो चलिए जानते है कि घर में किस तरह की पेंटिंग लगानी चाहिए। इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि कोई भी पेंटिंग लगाने से पहले किस वास्तु नियम का पालन करना चाहिए।

Painting Vastu Tips: घर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए हम अपने घर की दीवारों पर पेंटिंग लगाते है। वैसे तो हमे जो पेंटिंग पसंद आती है उसे घर लाकर दिवार पर टांग देते है लेकिन अगर वास्तु के अनुसार देखे तो घर पर कोई भी पेंटिंग लगाने से पहले हमे उसके वास्तु शास्त्र के बारे में जान लेना चाहिए। दीवारों पर लगने वाली पेंटिंग हमरी आमदनी और सेहत से जुड़ी हुई है क्योंकि ये दिनभर हमारे आँखों के सामने रहती है। वहीं पेंटिंग घर की सकरात्मक और नकरात्मक उर्जा पर भी प्रभाव करती है। इसलिए जब भी आप घर में पेंटिंग लगाने जायें तो उससे जुड़े वास्तु शास्त्र के बारे में पहले ही जान लें। तो चलिए जानते है कि घर में किस तरह की पेंटिंग लगानी चाहिए। इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि कोई भी पेंटिंग लगाने से पहले किस वास्तु नियम का पालन करना चाहिए।

Also read: खुशहाल जीवन के लिए घर पर लगाएं ये पौधे, मिलेगी सुख-समृद्धि

Painting Vastu Tips
vaastu for buddha painting

भगवान बुद्ध शांति, साहस, ज्ञान और ध्यान का प्रतिक है इसलिए इनकी पेंटिंग को घर की दिवार पर लगाना शुभ माना जाता है। इस पेंटिंग को आप लिविंग रूम या स्टडी रूम में लगा सकते है।

घोड़े को सफलता का चिन्ह माना जाता है। वहीं दौड़ता हुआ घोड़ा साहस का भी प्रतीक माना जाता है। घर में दौड़ते हुए घोड़े की पेंटिंग लगाने से सकरात्मकता उर्जा पैदा होती है। इसीलिए वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े की पेंटिंग को दक्षिण दिशा की दिवार पर लगाना चाहिए इससे करियर में तरक्की होती है और धन का लाभ होता है।

हिन्दू धर्म के अनुसार गणेश भगवान को सबसे पहले पूजनीय और सबसे आगे स्थान दिया गया है। किसी भी कार्य में गणेश को शुभ माना गया है। वहीँ गणेश भगवान को बुद्धि और विघ्नहर्ता माना गया है। घर के ईशान कोण में गणेश भगवान की प्रतिमा या फिर फोटो लगाने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।

राधा कृष्ण की जोड़ी को प्रेम का प्रतीक माना गया है। वहीं वास्तु के अनुसार जब हम घर में राधा कृष्ण की पेंटिंग लगाते है तो इससे पति पत्नी के बीच प्रेम और सम्मान बना रहता है। वहीं इस पेंटिंग को बेडरूम में लगाना शुभ माना जाता है तो गर्भवती महिला का इस पेंटिंग की वजह से मन शांत रहता है। बेडरूम में पेंटिंग के ठीक सामने पति पत्नी की तस्वीर लगानी चाहिए जो रिश्ते को मजबूत करती है।

हिन्दू धर्म में उगते हुए सूरज की पूजा की जाती है वहीं ऐसा माना जाता है कि उगता हुआ सूरज जीवन में नई शुरुआत और ऊर्जा का प्रतीक है वास्तु के अनुसार इसे पूर्व की दिशा में लगाने से घर में सकरात्मक ऊर्जा आती है।

peacock painting
peacock painting

घर में मोर के पंखो की पेंटिंग लगाना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। मोर को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार मोर के पंख की पेंटिंग को पश्चिम दिशा की दिवार पर लगाना चाहिए जिससे घर में खुशियाँ और धन भाग्य आता है।

1. वास्तु के अनुसार घर में कोई भी पेंटिंग लगाये तो वह साफ़ और अच्छी स्थिति में होनी चाहिए जिससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।

2. टूटी हुई पेंटिंग को न लगायें।

3. घर के सदस्यों की पसंद और सहमती से ही लगायें।

4. पेंटिंग पर कभी भी मकड़ी का जाल न लगने दें।                              

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...