वास्तु के नियम का करें पालन घर में बरसने लगेगी लक्ष्मी और खुशहाली: Vastu Upaay
Vastu Upaay

वास्तु के नियम का करें पालन घर में बरसने लगेगी लक्ष्मी और खुशहाली

Overview: वास्तु में बताये हुए इन नियमों का पालन करने से आपके घर की नकरात्मकता दूर होगी और आपके घर में धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा की बरसात होने लगेगी और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आइये जानते है वास्तु के ऐसे कौन से नियम है जिसे अपनाने से आपके घर में धन की वर्षा होने लगेगी।

Vastu Upaay: घर में सभी सामान का सही दिशा और सही जगह पर होने को ही वास्तु कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि सामान सही दिशा में नहीं होता है तो उससे घर में नकरात्मक उर्जा फैलती है जिससे घर में कलेश और धन की कमी बनी रहती है। आप भी घर के कलेश और वास्तु दोषों से बचना चाहते है तो वास्तु शास्त्र में बताये गये इन नियमों का पालन करें। वास्तु में बताये हुए इन नियमों का पालन करने से आपके घर की नकरात्मकता दूर होगी और आपके घर में धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा की बरसात होने लगेगी और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आइये जानते है वास्तु के ऐसे कौन से नियम है जिसे अपनाने से आपके घर में धन की वर्षा होने लगेगी।

Also read : स्पाइडर प्लांट के साथ घर को बनाएं सुंदर और स्वस्थ

Vastu Upaay
vaastu shastra rules

1. वास्तु और शास्त्रों के अनुसार घर के आँगन में तुलसी का पूजन शुभ माना गया है। कहा जाता है जिस घर के आँगन में प्रतिदिन तुलसी माता की पूजा की जाती है वहां सकरात्मकता बनी रहती है। इसके साथ ही उस घर में दैवीय कृपा की वजह से कोई वास्तु दोष नहीं लगता है।

2. प्रतिदिन सुबह की पहली रोटी गौमाता को भेंट करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और घर में कभी भी अन्न की कमी नही होती।

3. घर में गूगल को जलाकर दिखने से घर से सभी नकरात्मक उर्जा दूर भागती है और इसे शुभ माना जाता है।  

Vastu Worship Rules
Vastu Worship Rules

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी एक साथ तीन दरवाजे एक सिधाई में नहीं होने चाहिए। घर का मुख्य द्वार हमेशा सभी दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर शुभ लाभ लिखा होने से घर में नकरात्मक शक्ति प्रवेश नहीं करती है।

5. वास्तु के अनुसार जिस घर के आँगन में सूर्य अस्त होते ही गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाया जाता है वहां सुख समृद्धि बनी रहती है और वास्तु दोष दूर होता है।

6. बाग़ बगीचा घर को सुन्दर बनाता है तो वातावरण में हरियाली भी करता है। लेकिन अगर आपके आँगन का बगीचा गंदा और मुरझाए हुए फूलों से भरा है तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे होने से बचने के लिए मुरझाए हुए फूलों को हटाकर बगीचे को साफ़ रखें और वास्तु दोष से बचें।

7. घर में टूटी फूटी चीज़ को अशुभ माना गया है और ये दरिद्रता का कारण बनती है जिससे घर में नकरात्मक शक्ति प्रवेश करती है। अगर आपके घर में कोई भी टुटा फूटा शीशा या बंद घड़ी है तो उसे तुरंत घर से निकालकर बाहर फेंक दे।

8. पानी का स्वभाव है बहना। नदी, झरनों में बहते हुए पानी को शुभ का प्रतिक माना गया है जिसकी पूजा की जाती है लेकिन अगर यही पानी आपके घर में बिना किसी कारण के बह रहा है तो वह अशुभ माना जाता है। घर के नल से पानी टपकता हो तो उसे तुरंत सही करवाएं ऐसा होने से घर में वास्तु दोष लगता है।

9. प्रतिदिन घर की छत पर जाकर पक्षियों को दाना देने से वास्तु दोष खत्म होता है।

10. अगर आपके घर में किसी कारण वास्तु दोष लगा भी है तो इन नियमों को अपनाकर आप अपने घर के वास्तु दोष से मुक्ति पा सकते है। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी और लक्ष्मी माता भी प्रसन्न होकर आपके घर में प्रवेश करेंगी।  

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...