vastu
vastu

Vastu Dosh Upay: वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म की पुरानी पद्धति मानी जाती है। वास्तु नियमों का पालन करने पर घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में मुख्य रूप से सभी दिशाओं का जिक्र किया गया है। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम और दिशा के अनुसार भवन निर्माण से लेकर चीजों का रख-रखाव करने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। घर को वास्तु दोष मुक्त रखने के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी होता है, क्योंकि वास्तु दोष से कई तरह के रोग शोक उत्पन्न होते हैं जिससे नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ने लगती है। घर पर वास्तु दोष होने से गृह क्लेश, काम में अड़चन या रुकावट आना, बीमारियां, मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी, आपसी वाद-विवाद आदि जैसी कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। लेकिन मुख्य प्रश्न यह है कि घर पर वास्तु दोष है या नहीं इस बात का पता कैसे लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद कुछ चीज या संकेतों से आप वास्तु दोष का पता लगा सकते हैं। ये चीजें वास्तु दोष की ओर इशारा करती हैं। आइए जानते हैं घर पर वास्तु दोष होने से क्या संकेत मिलते हैं।

कैसे होता है वास्तु दोष

Vastu dosh reason
Vastu dosh reason

वास्तु दोष के संकेत से पहले यह भी जानना जरूरी है कि आखिर वास्तु दोष कैसे होता है, इसके क्या कारण है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जब घर का निर्माण वास्तु अनुरूप दिशाओं में नहीं होता तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जैसे घर के मुख्य द्वार के बाद भीतर के द्वारा भी एक ही सीधा रेखा में होना, दक्षिण दिशा में घर का द्वार होना, रसोई घर आग्नेय कोण पर ना बनवाना, पूर्व दिशा में टॉयलेट बनवाना आदि वास्तु दोष का कारण बनते हैं।

इन संकेतों से पहचाने वास्तु दोष

Sign Of Vastu Dosh
Sign Of Vastu Dosh
  1. आप जब कहीं बाहर से घर के भीतर आएं और दरवाजा खोलते ही आपको अज्ञात भय का अनुभव होने लगे तो यह घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है।
  2. घर पर अजीब तरह की गंध का आना और गंध कहां से आ रही है इसका पता ना चल पाना भी वास्तु दोष का कारण है। यह संकेत बताते हैं कि घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो चुका है।
  3. घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई, सजावट करने और सामानों को व्यवस्थित ढंग से रखने के बाद भी घर हमेशा बिखरा-बिखरा सा रहता है तो यह वास्तु दोष का एक कारण है।
  4. घर पर चमगादड़ का आना-जाना अचानक से शुरू हो जाए तो इसे भी वास्तु दोष या घर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत माना जाता है।

वास्तु दोष का संकेत मिलते ही करें ये उपाय

Vastu Dosh Upay
Vastu Dosh Upay

वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। रसोईघर से जुड़े वास्तु दोष को दूर करने के लिए यहां के अग्निकोण में लाल रंग का बल्ब लगाना चाहिए। घर पर हमेशा किसी कार्य में अड़चन आती है तो उत्तर-पूर्व कोने में कलश रखना चाहिए। घोड़े की नाल को मुख्य द्वार पर लगाना सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है। आप वास्तु विशेषज्ञ की सलाह से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाले पौधे भी घर पर लगा सकते हैं। इसके साथ ही वास्तु दोष नाशक मंत्र का जाप करना भी वास्तु दोष को दूर करता है। घर पर अज्ञात भय का अनुभव होता है तो इसके लिए सुंदरकांड या रामचरित का पाठ कराएं।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...