पैसे तो हैं लेकिन टिकते नहीं। घर खूबसूरत तो है लेकिन शांति नहीं। कभी-कभी सब कुछ होते हुए भी घर में एक अजीब सी नकारात्मक उर्जा इर्द-गिर्द महसूस होती है। ऐसा महसूस होने पर घर में फेंगशुई के टिप्स फॉलो करें फिर देखें चमत्कार। फेंगशुई यानी चीन का वास्तु। फेंगशुई में ऐसे कई छोटे-छोटे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप धन और सुख-शांति के साथ ऐसी सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे जिसका प्रभाव आपको अपने घर और बाहर आसानी से दिखाई देगा। अपनी इसी विशेषता से आज फेंगशुई पर लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। आइए जानें ऐसे ही फेंगशुई के कुछ उपाय जिससे आएगी घर में खुशहाली।

 

फेंगशुई से करें रिश्ते मज़बूत

 

 

आज के बदलते परिवेश में परिवार में कई तरह की समस्याएं होती हैं। आजकल संयुक्त परिवार लुप्त होते जा रहे हैं और एकल परिवार का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। रिश्तों में भी अक्सर प्रेम का अभाव आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे में फेंगशुई कारगर हैं।

 

द्वार पर रिबन में बंधे तीन सिक्के

 

 

 

 


  

 

 

 

 

 

 

फेंगशुई के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर लाल रिबन से बंधे सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। ध्यान रखें कि सिर्फ तीन सिक्के ही लगाएं। यह आपके घर में सुख समृद्धि के साथ शांति लेकर आते हैं। फेंगशुई में ये सिक्के बहुत मान्यता रखते हैं।

घर में लगाएं पवन घंटियां


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने और अच्छे भाग्य के लिए पवन घंटियां अचूक उपाय है। पवन घंटियां लकड़ी, मिट्टी, धातु या फिर चीनी मिट्टी की हो सकती हैं और यह अलग-अलग प्रभाव डालती हैं।

कौन सी घंटी कहां लगाएं

धातु की बनी पवन घंटी पश्चिम या उत्तरपश्चिम दिशा में लगाएं। पश्चिम में सात रॉड वाली और उत्तर-पश्चिम में छह रॉड वाली पवन घंटियां बेहद शुभ मानी जाती हैं। मिट्टी या चीनी मिट्टी की बनी पवन घंटियां दक्षिण पश्चिम में लगाना शुभ फलदायी होती हैं तो वहीं लकड़ी की बनी घंटिया पूर्व, दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में भी शुभ होती हैं। प्रेम संबंधों में कटुता समाप्त करने के लिए घर के उत्तर पश्चिम भाग में छह रॉड की सुनहरी पवन घंटियां लगाएं। पति पत्नी अपने शयन कक्ष में भी इसे इसी दिशा में लगाएं।

 

दर्पण से बदलें भाग्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

घर में रखी हर चीज़ को सही दिशा में रखने से उसके अच्छे प्रभाव दिखाई देते हैं ठीक उसी प्रकार फेंगशुई में दर्पण को भी सही जगह रखने को कहा जाता है। जहां एक तरफ दर्पण सही दिशा में लगे होने से आपका भाग्य बदल सकते हैं, ठीक उसी प्रकार गलत जगह लगे होने से यह घर में अशांति, कलह, धन नाश, रोग, कोर्ट केस, बदनामी और चोरी इत्यादि का कारण बन सकते हैं।

कैसे रखें दर्पण

शयन कक्ष में दर्पण पति-पत्नी के बीच गलतफहमी, अनबन या मतभेद को जन्म देते हैं। मुख्य द्वार के सामने कभी भी दर्पण ना लगाएं, यह अभाव दुख और क्लेश का कारण हो सकता है। दर्पण को ऐसी जगह लगाएं जहां भरपूर प्रकाश की व्यवस्था हो और इसे नियमित प्रयोग में लाएं। इसे हमेशा उत्तर-पूर्व, पूर्व या उत्तर की दीवार पर ही लगाएं।

 

शयन कक्ष में फूल ना रखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ताज़े और सुगंधित पुष्प सबका मन भले मोह लेते हों, लेकिन शयन कक्ष यानी कि बेडरूम में यह स्वार्थ का प्रतीक बन जाते हैं। पति-पत्नी में अनबन, मनमुटाव या एक दूसरे का विरोध इन पुष्पों के कारण हो सकता है। अगर आपको फूल इतने पसंद हैं तो हल्के रंग के फूलों की पेंटिंग, परदे, चादर इत्यादि का प्रयोग किया जा सकता है। पिओनी के फूल की पेंटिंग और सीनरी पतिपत्नी अपने कक्ष में ना लगाएं।

 

वीणा या बांसुरी

 

 

वादन करती युवती परिवार में एकता के लिए वीणा या बांसुरी वादन करती युवती का चित्र लगाएं। दक्षिण, दक्षिणपश्चिम या पश्चिम दिशा में यह चित्र लगाएं। परिवार में खुशहाली के लिए बत्तख के पूरे परिवार का चित्र या मूर्ति भी पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

 

पूरे परिवार का पोट्रेट लगाएं

 

 

अपने पूरे परिवार का बड़ा सा पोट्रेट में उत्तर पश्चिम या पश्चिम की दीवार पर लगाने से परिवार के बीच एकता और सहयोग की भावना बनी रहती है।

 

अगले पेज पर पढ़ें फेंगशुई और किन चीजों से घर में आएंगी खुशाहाली …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मेंढक है गुडलक

 

 

फेंगशुई में तीन टांगों वाला मेंढक बहुत ही लकी माना जाता है। तीन पैरों वाला ऐसा मेंढक जिसके मुंह में सिक्के रखे हो, अपने घर के अंदर मुख्य द्वार के आस-पास रखना चाहिए। ध्यान रहे मेंढक को सिर्फ इन्हीं जगहों पर रखें। इसे सही जगह पर रखने से घर में खुशहाली आती है।

 

क्रिस्टल से पाएं लाभ

 

 


 

  

 

 

 

 

 

 

 

क्रिस्टल सकारात्मक ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। दक्षिण पश्चिम में रखे गए क्वार्टज क्रिस्टल घर के सदस्यों में प्रेम और आपसी समझ बढ़ाते हैं। साथ ही घर में सुख का संचार करते हैं। ध्यान रहे कि इन क्रिस्टल को कोई छुए नहीं। जहां क्रिस्टल हो वहां नकारात्मक बातें ना करें। वास्तु दोष निवारण में अगर रसोईघर या स्नानगृह साथ-साथ हो या आमने-सामने हो तो दोनों के बीच में क्रिस्टल बॉल रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। क्रिस्टल्स का रखें ख्याल महीने में एक बार इन क्रिस्टल्स को (ज्यादा हैं या बड़े हैं तो चार चम्मच नमक) 4 चुटकी नमक के पानी में आधे घंटे तक रखकर फिर 2-3 घंटे तेज़ धूप में रखें। यह विधि क्रिस्टलों को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है।

 

ड्रैगन है लाभकारी

 

 

 

 


  

 

 

 

 

 

 

 

 

पूर्वी दीवार के पास ड्रैगन की एक छोटी प्रतिमा या फोटो रख देने से घर के बच्चे निष्ठावान बनते हैं। इससे भी घर की नेगेटिविटी दूर होती है। इसे घर में ज़रूर रखें। यह फेंगशुई की एक सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है।

 

कछुआ भी है कमाल का

 

 


  

 

 

 

 

 

 

 

 

कछुआ जीव भले ही आपको कैसा भी लगे लेकिन फेंगशुई में इसका खास महत्व है। कछुए की धातु से बनी प्रतिमा घर के उत्तरी भाग में रखने से घर में शुभ ऊर्जा का आगमन होता है और अशुभ ऊर्जा समाप्त हो जाती है और परिवार में सुख शांति और प्रेम की भावना में वृद्धि होती है।

 

आर्थिक सफलता के लिए लाफिंग बुद्धा

 

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

आजकल लोग आर्थिक सफलता पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। मेहनत करते हैं, साथ ही हर उपाय करने में ज़रा भी नहीं चूकते। लेकिन फेंगशुई में इसका भी समाधान है। आप घर में समृद्धि लाना चाहते हैं तो लॉफिंग बुद्धा घर में जरूर रखें। यह लाफिंग बुद्धा लिविंग रूम के मुख्य दरवाज़े से तिरछी दिशा में रखें। लाफिंग बुद्धा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ आपकी सारी परेशानी दूर करके आपको अपनी तरह खुश रखते हैं। 

 

हरे भरे पौधों से मिले सफलता

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अगर आप अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते या फिर अच्छी आमदनी के बाद भी आपका धन संग्रह नहीं हो पाता तो घर के पूर्व और दक्षिण-पूर्व में पौधे लगाएं। वो पौधे ना लगाएं, जिनकी पत्ती या टहनी तोड़ने पर दूध जैसा पदार्थ निकले। दक्षिण-पूर्व में संतरे और अनार का पौधा शुभ होता है। बांस का पौधा जरूर लगाएं। आजकल बाजार में बांस के छोटेछोटे पौधे जिसे लकी बैंबू कहते हैं, खूबसूरत ग्लास में मिलते हैं जो आपके घर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

(दिव्य दिशा दर्शन की फेंगशुई एक्सपर्ट आशा भमोला से बातचीत पर आधारित)

ये भी पढ़ें- 

कबीर के ये 10 दोहे करते हैं जिंदगी की कड़वी सच्चाई को बयां

सफलता का मंत्र: दान करें, खुशहाल रहें

घर में सुख-शांति चाहिए तो भूल कर भी न करें ये काम

हर किसी को पढ़ने चाहिए ‘गाय’ से जुड़े ये तथ्य

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।