वास्तु के अनुसार कार में किस भगवान की मूर्ति लगाना है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार कार में कुछ खास चीजों को रखने को शुभ माना गया है। इसके साथ ही कार में कई तरह के भगवान की मूर्ति लगाई जाती है ऐसे में वास्तु के अनुसार किस भगवान की मूर्ति कार में लगाना शुभ माना जाता है आज हम इसके बारे में आपको बताएँगे।
Car Vastu Tips: आज के समय में एक आदमी का यही सपना है कि उसके पास अपना एक घर और साथ में एक कार भी हो। कार खरीदने के साथ ही कई सारे सपने और कार की साज सजावट लोगों के दिमाग में घुमने लगती है। लोग अपने बजट और पसंद के अनुसार ही कार के इंटीरियर को डिजाइन करवाते है। वहीं कार में वास्तु के अनुसार क्या क्या चीज़े रख सकते है इस पर भी ध्यान देते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कार में कुछ खास चीजों को रखने को शुभ माना गया है। इसके साथ ही कार में कई तरह के भगवान की मूर्ति लगाई जाती है ऐसे में वास्तु के अनुसार किस भगवान की मूर्ति कार में लगाना शुभ माना जाता है आज हम इसके बारे में आपको बताएँगे।
Also read: वास्तु के नियम का करें पालन घर में बरसने लगेगी लक्ष्मी और खुशहाली
विघ्नहर्ता गणेश भगवान

देवों में सर्वप्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता गणेश भगवान की मूर्ति को कार में लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। विघ्नहर्ता गणेश सभी के दुःख, कष्ट और संकट को हरते हैं और सभी मुश्किलों का अंत करते है। वास्तु शास्त्र में भी भगवान विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति को कार में लगाना शुभ माना गया है। इसलिए आप भी अपनी सपनों की कार में भगवान विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति लगा सकते है।
उड़ते हुए हनुमान

हनुमान पवन देवता के पुत्र है और उन्हें वायु का अवतार कहा जाता है। गाड़ी भी वायु से एक दिशा से दूसरी दिशा की ओर जाती है। इसलिए आपको गाड़ी में हमेशा उड़ते हुए वीर हनुमान की मूर्ति को ही लगाना चाहिए। पवनपुत्र हनुमान की उड़ती ही मूर्ति को कार में लगाना शुभ माना गया है।
डबल साइड वाले गणेश भगवान

वास्तु के अनुसार कार में डबल साइड वाले गणेश भगवान की मूर्ति को लगाना शुभ बताया गया है। जहां आप गणेश भगवान की मूर्ति लगा रहे है तो आप डबल साइड वाले गणेश भगवान की मूर्ति भी लगा सकते है। ऐसा इसलिए क्योंकि गणेश भगवान के पीठ के दर्शन को भी अति शुभ माना गया है।
काला कछुआ
आप अपनी गाड़ी में एक काला कछुआ की भी मूर्ति लगा सकते है। वास्तु के अनुसार काला कछुआ शुभ माना गया है। इसे घर या गाड़ी में रखने से सकरात्मक शक्ति का आगमन होता है और नकरात्मक शक्ति दूर भागती है।
मूर्ति के आलावा इन चीजों को कार में रखना होता है शुभ
1. कार की सीट के नीचे सेंधा नमक रखने के लिए कहा जाता है इससे कार में मौजूद अशुभ तत्व खत्म हो जाते है। आप किसी भी लम्बी यात्रा पर जा रहे है जो अपनी सीट के नीचे सेंधा नमक जरुर रखें।

2. वास्तु शास्त्र में चाइनीज सिक्के शुभ माने जाते है इसके साथ ही इसको रखने से किसी भी तरह का लगा हुआ वास्तु दोष खत्म हो जाता है। इसलिए आप मार्किट में मिलने वाली चाइनीज सिक्को की फेंगशुई को लटका सकते है। इससे आपकी गाड़ी का इंटीरियर भी सुंदर लगेगा और आपकी गाड़ी से नेगेटिविटी भी दूर होगी।
3. वास्तु के अनुसार भगवान की मूर्ति के साथ साथ माता की लाल चुनरी, शिव का डमरू और मोरपंख को भी रखना बहुत शुभ माना गया है। आप अपनी गाड़ी में इन सब को भी रख सकते हैं।
