घर के मंदिर में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, पूजा का नहीं मिलता है लाभ, जानें वास्तु शास्त्र: Temple Vastu Tips
Temple Vastu Tips

Temple Vastu Tips: सनातन धर्म के अनुसार हर घर में मंदिर होना चाहिए। घर में मंदिर को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर में मंदिर को बनाने से लेकर मंदिर में रखी जाने वाली सभी चीजों के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में रखी जाने वाली चीजें भी घर की सकारात्मक उर्जा पर प्रभाव डालती है। इसलिए मंदिर में कुछ भी रखते समय मंदिर से जुड़े वास्तु नियम जानना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो मंदिर में पूजा से जुड़ी सामग्री ही रखी जाती है। लेकिन, कभी हम अनजाने में कुछ ऐसी चीजें मंदिर में रख देते हैं, जिसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से घर के मंदिर में कौनसी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

Temple Vastu: मंदिर में ऐसी तस्वीर ना रखें

Temple Vastu
Temple Vastu Tips for Gods Photo

मंदिर में एक ही भगवान की एक से ज्यादा तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तथा घर की बरकत भी रुक जाती है। मंदिर में रौद्र रूप वाली तस्वीर लगाने की भी मनाही होती है। ऐसी तस्वीर रखने से घर में क्लेश रहने लगता है। इसलिए घर के मंदिर में हमेशा सौम्य तस्वीरें ही रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में हमें कभी भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। अगर आपको घर में पितरों की तस्वीर लगानी है, तो आप दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं।

मंदिर में खंडित चीजें ना रखें

Vastu Tips For Temple
Broken Idols in Temple

घर के मंदिर में हमेशा छोटे आकार की मूर्तियां ही रखनी चाहिए। इसके अलावा मंदिर में टूटी-फूटी अखंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मूर्तियों को वास्तु शास्त्र में अशुभ बताया गया है। खंडित मूर्तियों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। पूजा का फल भी प्राप्त नहीं होता है। इसके अलावा घर के मंदिर में टूटे-फूटे चावल भी नहीं रखने चाहिए। अगर मंदिर में खंडित चावल रखे हैं, तो इन्हें तुरंत बदल दे। क्योंकि खंडित चीजें दुर्भाग्य लाती है। इसके साथ ही यदि घर के मंदिर में फटी पुस्तकें रखी है, तो उन्हें भी तुरंत बदल दे। फटी हुई खंडित धार्मिक पुस्तकों को बहते हुए जल में बहा देना चाहिए।

मंदिर में बासी चीजें ना रखें

Temple Tips
Vastu Tips for Temple

घर के मंदिर में कभी भी बासी चीजें नहीं रखनी चाहिए। जैसे भगवान को प्रसाद लगाया है तो उसे अगले दिन जरूर हटा देना चाहिए। तथा भगवान की पूजा करते समय जो फूल या मालाएं चढ़ाई जाती है, उन्हें भी अगले दिन जरूर हटा देना चाहिए। मंदिर में रखी बासी चीजें नकारात्मकता को बढ़ाती है। इस तरह मंदिर से जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान करके हम जीवन में सुख—समृद्धि व शांति पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बदलना चाहती हैं किस्मत तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ही नहीं और भी बातों का रखें ध्यान: Main Door Vastu