बदलना चाहती हैं किस्मत तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ही नहीं और भी बातों का रखें ध्यान: Main Door Vastu
Main Door Vastu

Main Door Vastu: यह बात तो हम सभी जानते हैं कि किसी भी घर का मुख्य द्वार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसी से घर में पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है। यही कारण है कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर हम कई धार्मिक चिन्ह लगाते हैं। माना जाता है कि इन चिन्हों से घर में खुशहाली और सुख समृद्धि आती है। अक्सर मुख्य द्वार के दोनों ओर आपने स्वास्तिक चिन्ह बना हुआ देखा होगा, लेकिन इसके अलावा भी कई और महत्वपूर्ण चिन्ह हैं, जिन्हें मुख्य द्वार पर लगाना जरूरी है। इन चिन्हों के माध्यम से और अपने सत्कर्मों से हम अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं।   

Main Door Vastu: स्वास्तिक चिन्ह है बहुत महत्वपूर्ण 

Main Door Vastu
Swatik Sign on Door

हिंदू धर्म में स्वास्तिक का चिन्ह बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे सातिया भी कहा जाता है। कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य करने से पहले स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाया जाता है। मुख्य द्वार पर इसे लगाने से न केवल आपके घर में पॉजिटिव वाइब्स आएंगी, बल्कि सुख-समृद्धि भी लाता है। दरअसल, स्वास्तिक तीन शब्दों से मिलकर बना है। ‘सु’ का अर्थ है शुभ, ‘अस’ का अर्थ है अस्तित्व, और ‘क’ का अर्थ है ‘कर्ता’। ऐसे में स्वास्तिक का मतलब है मंगल करने वाला। घर के बाहर यह चिन्ह लगाने का अर्थ है कि सब मंगल होगा। इसे भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि स्वास्तिक में बनाई जाने वाली चार रेखाएं चारों दिशाओं यानी पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण को दर्शाती हैं। एक अन्य मान्यता के अनुसार ये चार रेखाएं चारों वेदों का प्रतीक हैं। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाना चाहिए। 

यह भी देखे-वास्तु अनुसार कैसा हो आपका किचन

ब्रह्माण्ड की नियमित ध्वनि है ॐ 

Main Door Vastu Tips
Om Sign on Main Door

ॐ का चिन्ह प्रतीक है अनहद नाद का यानी ॐ ब्रह्माण्ड के अंदर प्रवाहित होने वाली नियमित ध्वनि है। हिंदू परंपरा में इसे सबसे पवित्र शब्द माना गया है। सर्वत्र व्याप्त होने के कारण ॐ की ध्वनि को ईश्वर की संज्ञा दी गई है। इस एक शब्द को संपूर्ण ईश्वर मंत्र माना गया है। ऐसे में अगर आप घर के बार ॐ चिन्ह लगाती हैं घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं घर के सभी वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। हल्दी कुमकुम से घर के मुख्य द्वार पर ॐ चिन्ह बनाना चाहिए।  

गणेश चिन्ह और शुभ-लाभ 

Main Door Vastu Shastra
Subh Labh Sign

घर के मुख्य द्वार पर गणेश प्रतिमा जरूर लगानी चाहिए। इसी के साथ शुभ लाभ का चिन्ह मुख्य द्वार पर दाईं और बाईं ओर लगाना अच्छा रहता है। शुभ और लाभ भगवान श्री गणेश के पुत्र हैं। यदि आप इनके चिन्हों को घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं, तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।  

घर में हमेशा बना रहेगा सुख, इनका भी रखें ध्यान 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा, कुआं नहीं होना चाहिए, इससे परिवार के सदस्य तनाव में रहते हैं। इसी के साथ घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी कीचड़ और गंदगी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने से परिवार से सुख दूर हो जाता है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि गड्ढा या कुआं होने से हादसों का डर रहता है। वहीं कीचड़-गंदगी के कारण होने वाले संक्रमण से घर में रोग फैल सकते हैं। वास्तु शास्त्रियों के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने घर का मंदिर स्थापित नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को कष्ट होते हैं। इसका तर्क ये है कि मुख्य द्वार पर मंदिर होगा तो आने जाने वालों की चप्पल भी मंदिर के सामने से गुजरेंगी, जिससे भगवान का अपमान होगा। इसलिए मंदिर मुख्य द्वारा के बिलकुल बाहर नहीं बनाना चाहिए।