Main Gate Vastu Tips: घर में खुशहाली और सुख समृद्धि बनाए के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार के लिए भी कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं जिनको पालन करने की सलाह दी गई है। इसी तरह बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार पर लगाई जाने वाली कुछ तस्वीरें सुख समृद्धि को आकर्षित करती हैं। वास्तु के अनुसार किसी भी घर के मुख्य द्वार का विशेष महत्व होता है। वहीं घर को बुरी नजर से बचाने और सकारात्मकता को घर में लाने के लिए कुछ चीजों को मुख्य द्वार पर लगाना अच्छा होता है। घर के मुख्य द्वार को न केवल सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का द्वारा माना जाता है बल्कि सौभाग्य और सुख समृद्धि भी यहां से भवन में प्रवेश करते हैं और उस घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होती है। इसलिए मुख्य द्वार पर हमेशा सकारात्मक तस्वीरें को ही लगाना चाहिए।
Also read : किस दीवार पर कौन सा रंग कराएं?: Vastu Tips
लक्ष्मी जी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जो लोग मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाते हैं या मूर्ति की स्थापना करते हैं उनके घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं हो पाता है। ऐसे लोग धन-धान्य से परिपूर्ण रहते हैं। मेन गेट पर माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती। इस बात को ध्यान में रखते हुए तस्वीर लगाएं कि जो तस्वीर या मूर्ति आप माता लक्ष्मी की स्थापित कर रहे हैं। उसमें उनका चेहरा मुस्कुरा रहा हो और माता लक्ष्मी कमल पर विराजमान रहें। वहीं कभी भी ऐसी तस्वीर मुख्य द्वार पर ना लगाएं, जिसमें मां लक्ष्मी खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।
भगवान गणेश की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में सुख समृद्धि लाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश जी की तस्वीर लगाना बेहद फलदायी होता है। ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली का प्रवेश होता है। लेकिन याद रखें कि मुख्य द्वार पर गणेश जी की ऐसी तस्वीर को लगाएं जिसमें बाएं तरफ ही उनकी सूंड हो और साथ ही इस तस्वीर को पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की तरफ लगाएं।
स्वास्तिक चिन्ह

हिंदू धर्म में किसी भी त्योहार, विवाह या अवसर पर स्वास्तिक चिन्ह को बनाना अति शुभ माना गया है। तो आप अपने घर के मुख्य द्वार पर आप स्वास्तिक की तस्वीर या स्वास्तिक चिन्ह को अपने हाथों से बनाकर लगा सकते हैं। वास्तु में बताया गया है कि ऐसा करना घर में शुभता को लाता है और ऐसे चिन्ह को लगाने से आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है और सभी अड़चनें दूर होती हैं।
तांबे का सूरज
तांबे का सूरज घर के मुख्य द्वार पर लगाने से व्यक्ति के जीवन में सूर्य की तरह ही ऊर्जा लाने में मदद मिलती है और मान्यता है कि तांबे का स्वास्तिक चिन्ह, सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक होता है। इसलिए इसे मुख्य द्वार पर जरूर लगाना चाहिए। इसे उस स्थान पर लगाएं जहां पर सूर्य की रोशनी ठीक से नहीं पहुंच पाती हो। ये वास्तु टिप्स घर में खुशहाली को बरकरार रखता है।
