Overview:
आध्यात्मिक संवाद के लिए मंत्रों की पवित्र ध्वनियों को सबसे अच्छा माध्यम माना जाता है। इससे दिव्य ऊर्जाओं का आह्वान होता है और वे आपकी ओर आकर्षित होती हैं। इससे आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है।
Premanand ji Maharaj on Mantra Jaap: सनातन धर्म में मंत्र जाप को बहुत ही शक्तिशाली और जरूरी माना जाता है। आध्यात्मिक संवाद के लिए मंत्रों की पवित्र ध्वनियों को सबसे अच्छा माध्यम माना जाता है। इससे दिव्य ऊर्जाओं का आह्वान होता है और वे आपकी ओर आकर्षित होती हैं। इससे आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है। हालांकि आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग चाहते हुए भी मंत्र जाप नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें इसके लिए समय नहीं मिल पाता है। अक्सर माना जाता है कि मंत्र जाप का भी एक तरीका होता है। इसमें आसन ग्रहण करके और ध्यान लगाकर मंत्रों का जाप किया जाता है। यही कारण है कि चाहते हुए भी लोग मंत्र जाप नहीं कर पाते। इस समस्या का सबसे आसान और असरदार रास्ता दिखाया है आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज ने। आइए जानते हैं कम समय में असरदार तरीके से आप मंत्र जाप कैसे कर सकते हैं।
न आसन, न मंदिर, ऐसे करें मंत्र जाप

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार मंत्रों का जाप करने के लिए आपको न ही किसी आसन की जरूरत है और नही मंदिर में बैठने की। आप चलते फिरते हुए भी मंत्र जाप कर सकते हैं। इससे भी आपको मंत्रों का पूर्ण फल मिलेगा। महाराज ने बताया कि वे अक्सर चलते-चलते ही मंत्रों का जाप करते हैं। इस तरह से मंत्र जपने से भी आपको मानसिक रूप से शांति मिलती है। इसके ढेर सारे फायदे हैं। आप कई प्रकार के तनाव से दूर रहते हैं, आपकी चिंताएं दूर होती हैं और अंदर से आपको शांति महसूस होती है। अक्सर लोग मानते हैं कि चलते हुए मंत्र जाप करने से फायदा नहीं होता है। जबकि जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हुए मंत्र जाप करते हैं उन्हें भी उतनी की शांति और फल मिलता है।
जरूर मिलते हैं आध्यात्मिक लाभ
मंत्र जाप आपके मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। ऐसे में अगर आपको बैठकर मंत्र जपने का समय नहीं मिल रहा है तो आप चलते फिरते भी मंत्र जाप कर सकते हैं। प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार जो लोग चलते हुए मंत्रों का जाप करते रहते हैं उनकी आत्मा हमेशा शुद्ध रहती है। ऐसे लोगों का आध्यात्मिक विकास होता है। वे जिंदगी को लेकर सकारात्मक रहते हैं। उनका नजरिया हमेशा पॉजिटिव रहता है। वे अपने अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस करते हैं। ऐसे लोग हमेशा ज्यादा ऊर्जावान होते हैं और उनका आत्मविश्वास भी कहीं ज्यादा होता है।
ऐसे लोग जरूर करें मंत्र जाप
अगर आप अपने जीवन में एकाग्रता बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से मंत्र जाप करना चाहिए। प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार जो लोग अपनी जिंदगी में एक संतुलन चाहते हैं और अंदर से शांत चिता रहना चाहते हैं, उन्हें नियमित रूप से मंत्रों का जाप करना चाहिए। यह एक मेडिटेशन है, जिससे जिंदगी में एकाग्रता और फोकस बढ़ेगा। आपके सारे काम आगे से आगे बनते चले जाएंगे। महाराज ने बताया कि मंत्रों से आपका मन और कर्म दोनों शुद्ध होते हैं। जिंदगी की हर परेशानी का इंसान शांत मन से हल खोज पाता है। इसलिए आपको जैसा समय मिले, उसी के अनुसार मंत्र जाप नियमित रूप से करें।
