Sunaina Roshan battling this illness
Sunaina Roshan battling Social Anxiety

Summary: काफी दर्द में हैं ऋतिक रोशन की बहन सुनैना, सोशल एंग्जाइटी का कर रही सामना

सुनैना रोशन, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की बहन, अपनी बहादुरी और हिम्मत के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे सर्वाइकल कैंसर, डायबिटीज, फैटी लीवर, हार्ट प्रॉब्लम और हाई ब्लड प्रेशर का सामना किया। हाल ही में उन्होंने सोशल एंग्जाइटी के बारे में खुलकर बताया, जिससे उनके पैर कांपने और सुन्न होने जैसी समस्याएं होती हैं।

Sunaina Roshan Anxiety Issue: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन हमेशा से ही अपनी बहादुरी और हिम्मत के लिए जानी जाती हैं। निजी जिंदगी में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, खासकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से। वजन, बीमारियां और मानसिक तनाव। इन सबके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज सुनैना फिट और मजबूत हैं, लेकिन अब हाल ही में एक नई परेशानी ने उन्हें घेर लिया है। सुनैना ने एक वीडियो में अपना दर्द उड़ेला है। सुनैना रोशन जब ज्यादा लोगों से घिरी होती हैं, तो पैर कांपने लगते हैं और सुन्न हो जाते हैं।

दरअसल, हाल ही में सुनैना रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि सोशल एंग्जाइटी उनके रोजमर्रा के जीवन को कितना प्रभावित करती है। उन्होंने कहा, सोशल एंग्जाइटी एक ऐसी चीज है, जिससे कई लोग जूझते हैं, भले ही इसके बारे में बात न करें। यह वह भावना है जो कमरे में घुसने से पहले महसूस होती है। जब आप किसी बात के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं, तो यही सोशल एंग्जाइटी है। आप यह सोचते हैं कि लोग आपको जज कर रहे हैं, जबकि सच में कोई आपको जज नहीं कर रहा होता। मैंने भी इसका सामना किया है और अभी भी कभी-कभी इसका सामना करती हूं।” सुनैना रोशन ने बताया कि जब उन्हें सोशल एंग्जाइटी होती है, तो उनके शरीर पर कैसे असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जब उनके आसपास बहुत सारे लोग होते हैं, तो उनके पैर कांपने लगते हैं, सुन्न हो जाते हैं और अस्थिर महसूस होते हैं, इसलिए उन्हें किसी के सहारे की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि वह कभी-कभी सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। सुनैना ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया से ब्रेक लेना, मेडिटेशन करना, रेगुलर थेरेपी सेशन और खुद से बातें करना उन्हें बहुत मदद करता है और इससे उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनने में आसानी होती है।

अपनी जिंदगी में सुनैना रोशन ने बहुत मुश्किलें झेली हैं। उन्हें सर्वाइकल कैंसर के अलावा 6 गंभीर बीमारियां भी हुई थीं, जैसे डायबिटीज, फैटी लीवर, स्लीप एपनोइया, हार्ट की समस्या और हाई ब्लड प्रेशर। जब उन्हें कैंसर का पता चला, तो उनकी कीमोथैरेपी हुई, जिससे उनके सारे बाल झड़ गए और वह डिप्रेशन में चली गईं। इस दौरान उन्होंने ज्यादा खाना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, सुनैना एक समय अपने परिवार से अलग रहने लगी थीं और उनके पिता राकेश रोशन के साथ कुछ मतभेद भी हो गए थे।

सुनैना रोशन एक फिटनेस और वेलनेस एक्सपर्ट के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना किया है। सुनैना लोगों को हेल्थ, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने अनुभव, फिटनेस रूटीन और जीवनशैली सुधारने के टिप्स शेयर करती रहती हैं, ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...