Cucumber Face Mist
Cucumber Face Mist

Overview: खीरे के फेस मिस्ट के फायदे

अगर आप घर पर ही खीरे से फेस मिस्ट बनाकर इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपको ढेर सारे फायदे मिलते हैं।

Cucumber Face Mist: हम सभी अपनी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहती हैं और इसके लिए तरह-तरह के उपायों को अपनाती हैं। अक्सर नेचुरल स्किन केयर करने के लिए हम कई इंग्रीडिएंट्स को रूटीन में शामिल करती हैं। हालांकि, ऐसे कई इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो स्किन पर काफी सूदिंग होते हैं और इसलिए उन्हें किसी भी स्किन टाइप पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हीं में से एक है खीरा, जो स्किन को काफी ठंडक पहुंचाता है।

अमूमन खीरे को हम बतौर स्लाइस अपनी आंखों पर रखना पसंद करती हैं। लेकिन इसे आप अन्य कई तरीकों से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। मसलन, खीरे से फेस मिस्ट बनाना अच्छा विचार है। जब भी आपकी स्किन थकी हुई, ड्राई या स्ट्रेस में लगे, तो इस फेस मिस्ट से आपका चेहरा तुरंत फ्रेश व हाइड्रेटिड महसूस करेगा। ये नेचुरल है, केमिकल फ्री है और बनाने में बेहद आसान है, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको खीरे के फेस मिस्ट के फायदे और इसे बनाने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं-

Cucumber Face Mist Benefits
Cucumber Face Mist Benefits

खीरा फेस मिस्ट स्किन के लिए काफी अच्छा अच्छा माना जाता है। यह सिर्फ स्किन को ठंडक या फ्रेशनेस ही नहीं देता है, बल्कि इससे आपको अन्य भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। मसलन-

  • खीरे में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, इसलिए इसे चेहरे पर स्प्रे करने से स्किन हमेशा प्लंप और हाइड्रेटेड रहती है।
  • अगर आपकी स्किन सनबर्न या इरिटेटेड हो गई है तो ऐसे में उसे कूलिंग व सूदिंग अहसास दिलाने में खीरा फेस मिस्ट काफी मदद कर सकता है।
  • खीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, इसलिए जब आप इसे इस्तेमाल करती हैं तो इससे आंखों के नीचे सूजन कम होती हैं।
  • खीरा फेस मिस्ट पोर्स को टाइट करने में भी मदद कर सकता है।
Cucumber Face Mist for all Skin Type
Cucumber Face Mist for all Skin Type

फेस मिस्ट से मैक्सिमम बेनिफिट पाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन टाइप के आधार पर इसे तैयार करें।

सामान्य स्किन के लिए-अगर आपकी स्किन सामान्य है तो ऐसे में आप डिस्टिल्ड वाटर डालकर इस्तेमाल करें । इससे आपकी स्किन दिनभर फ्रेश और हाइड्रेटेड रहेगी।

ऑयली स्किन के लिए– इसमें एक छोटा चम्मच नींबू का रस व आधा कप गुलाबजल डालकर इस्तेमाल करें। इससे ब्रेकआउट्स को मैनेज करने में भी मदद मिलेगी।

ड्राई स्किन के लिए-इसमें एक छोटा चम्मच एलोवेरा जेल व आधा कप डिस्टिल्ड वाटर डालकर इस्तेमाल करें। यह फेस मिस्ट आपकी रूखी स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है, जिससे आपको काफी रिलैक्सिंग फील होता है।

सेंसिटिव स्किन के लिए– इसमें आधा कप कैमोमाइल टी डालें। यह फेस मिस्ट ना केवल सेंसेटिव इरिटेटिड स्किन को शांत करता है। साथ ही साथ, इससे रेडनेस भी कम होती है। 

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए-इसमें एक चौथाई कप गुलाबजल और एक चौथाई कप ग्रीन टी डालकर इस्तेमाल करें। यह हाइड्रेट करता है, वहीं दूसरी ओर टी जोन का ऑयल कंट्रोल करता है।

ध्यान दें कि आप होममेड खीरे के फेस मिस्ट का इस्तेमाल कभी भी कर सकती हैं। जैसे सुबह, मेकअप से पहले या दिन में फ्रेश होने के लिए।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...