नवजात शिशु के माता पिता गुजरते हैं मानसिक परेशानी से जब लोग कहतें हैं ऐसी बातें
हमारे आस पास रहने वाले लोग बिना सोचे समझे पहली बार बने माता पिता से उनके बारे में बिना सोचे समझे ना जाने क्या क्या कह जाते हैं।
Tips for New Parents: पति पत्नी जब माता पता बनते हैं तब उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। हर माता पिता अपने बच्चे के लिए बहुत कुछ सोचते हैं। उसकी सुख सुविधा में कोई कमी न रह जाए। लेकिन कई बार हमारे आस पास रहने वाले लोग बिना सोचे समझे पहली बार बने माता पिता से उनके बारे में बिना सोचे समझे ना जाने क्या क्या कह जाते हैं। कई बार ऐसी बातें सुन कर माता पिता सोच में पड़ जाते हैं की शायद प्रेग्नेंसी के टाइम में उन्होंने अपने आने वाले बच्चे का ख्याल नहीं रखा होगा।
इसलिए आज उनके बच्चे के साथ इस तरह की परेशानियां आ रही हैं।
Also read: प्रेग्नेंसी प्लान करते समय इन बातों का रखें ध्यान, खुद से पूछे ये सवाल: Pregnancy Planning
रंग को लेकर ताने

नवजात शिशु की त्वचा बहुत ज्यादा कोमल होती है। उसका काफी ख्याल रखने की जरुरत होती है। हर माता पिता के लिए उनका बच्चा ख़ास होता है। रंग रूप शायद थोड़े समय के लिए मायने रखता हो लेकिन बच्चे को आप कैसे संस्कार दे रहे हैं ये ताउम्र उसके साथ चलते हैं। ऐसे लोग जो आपके बच्चे के रंग को ले कर कुछ भी गलत शब्द कहें तो उसी समय उन्हें ठीक ठीक जवाब दें, ताकि अगली बार वो किसी और के साथ ऐसा न करें।
सिर का आकार

कई घरों में आपने देखा होगा, छोटे बच्चे की मालिश करते वक़्त महिलाएं उनके सर में खूब सारा तेल लगाकर उसे सही आकार देने की कोशिश करती हैं। जबकि हमें ये समझने की जरुरत है की बच्चे का शरीर बहुत नाजुक होता है। उसके शरीर के बारे में आपको जो भी कोई दिक्कत लग रही है कृपया अपने डॉक्टर के पास जा कर उनसे सलाह लें। किसी की बातों में ना आए। जैसे जैसे आपका बच्चा बड़ा होगा उसका सर खुद बी खुद यही आकार में आ जाएगा।
शरीर पर बाल

कई बच्चों के शरीर पर काफी बाल होते हैं और कुछ के काफी हलके। इसे लेकर भी बहुत सी महिलाएं आते की लोई बना कर उसे बच्चे के शरीर में रगड़ती हैं ताकि उसके शरीर से अनचाहे बाल निकल जाएं। कृपया ऐसा बिलकुल ना करें और ना ही किसी की दी हुई सलाह पर ऐसा अपने बच्चे के साथ करें। समय के साथ बच्चे के शरीर पर उतने ही बाल रह जाएंगे जिनकी उसके शरीर को जरुरत है। आते की लोई या किसी और तरीके को आजमाने पर बच्चे के नाजुक शरीर पर घाव भी हो सकते हैं।
सोने की आदत

शुरूआती समय में हर छोटा बच्चा काफी ज्यादा समय तक सोता है। लेकिन धीरे धीरे जब बच्चा बढ़ने लगता है उसकी नींद कम हो जाती है। इस पर कई लोगों का कहना होता है की हमने बच्चे के लिए घर में अच्छा माहौल नहीं बना रखा है, इसलिए या तो बच्चा बहुत ज्यादा सोता है या फिर दिन भर जगा ही रहता है। इस तरह की बेकार बातों पर ध्यान ना दें। हर बच्चे की आदत में फर्क होता है।
अपने बच्चे का आपसे अच्छा ख्याल कोई नहीं रख सकता है। लोगों की बेकार बातों पर ध्यान ना दें कर ये अनमोल पल ऐसे जीएं की हमेशा ये मीठी याद बन कर आपके मन में रह जाएं।
