किस उम्र में बच्‍चों को शुरू करना चाहिए स्किन केयर रुटीन, जानें सही तरीका: Right Age of Skincare
Right Age of Skincare Credit: Istock

Right Age of Skincare: उम्र बढ़ने के साथ ही हमारी स्किन विभिन्‍न परिवर्तनों का अनुभव करती है। धूल-धूप और प्रदूषण हर किसी की स्किन को प्रभावित करता है फिर चाहे वह बच्‍चे ही क्‍यों न हो। विशेषतौर पर बच्‍चों की स्किन बड़ों की तुलना में बेहद संवेदनशील होती है। यही वजह है कि पेरेंट्स बच्‍चों को स्किनकेयर प्रोडक्‍ट्स से परिचित कराने में थोड़ा संकोच करते हैं। लेकिन एक निश्चित उम्र में आकर बच्‍चों को भी स्किन केयर रुटीन की आवश्‍यकता होती है। बढ़ती उम्र, हार्मोनल चेंजेज और आउटडोर एक्टिविटी की वजह से बच्‍चों की स्किन पर छोटे दानें, रैशेज, व्‍हाइट हैड्स और पिंपल दिखाई देने लगते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए शुरुआत से ही स्किन की सही देखभाल करना जरूरी होता है। लेकिन बच्‍चों के स्किनकेयर रुटीन की सही उम्र क्‍या होनी चाहिए और बच्‍चे कैसे अपना रुटीन स्‍टार्ट करें चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: विंटर में बच्‍चों के लिए मजेदार और उपयोगी निटिंग प्रोजेक्‍ट्स: Knitting Projects for Kids

स्किन केयर रुटीन की सही उम्र

Right Age of Skincare-बच्‍चों का भी होना चाहिए स्किनकेयर रुटीन
Right age for skin care routine

सामान्‍यतौर पर पांच साल की उम्र से ही बच्‍चों को नेचुरल प्रोडक्‍ट से बने क्‍लींजर और मॉइस्‍चराइजर की आवश्‍यकता पड़ने लगती है। लेकिन प्रॉपर स्किन केयर रुटीन शुरू करने के लिए 10 से 14 वर्ष की उम्र सही मानी जाती है। इस उम्र में बच्‍चे स्किन से संबंधित विभिन्‍न समस्‍याओं का अनुभव करते हैं। टीनेज में बच्‍चे मुहांसे, रोम छिद्र का बंद होना, तैलीय त्‍वचा, खुजली वाले पैच, तनाव और जलन जैसी समस्‍याओं का सामना कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में बेसिक स्किनकेयर रुटीन जिसमें क्‍लीनिंग, मॉइस्‍चराइजिंग, नियमित हाथ धोना और नहाना शामिल है।

बच्‍चे न करें ये गलती

बच्‍चे कई बार जिज्ञासा और जल्‍दबाजी की वजह से स्किन केयर के दौरान गलतियां कर बैठते हैं जिससे एलर्जी, रैशेज और इंफेक्‍शन जैसी समस्‍याएं उत्‍पन्‍न हो सकती हैं। शुरुआती स्किनकेयर रुटीन के दौरान कुछ बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है।

–  स्किन पर खुशबू वाले प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करने से बचें।

–  हफ्ते में एक बार से ज्‍यादा चेहरे को स्‍‍क्रब करने से बचें इससे स्किन शुष्‍क हो सकती है।

–  दिन में कम से कम दो बार पानी से चेहरा साफ करें।

–  पिंपल्‍स होने की स्थिति में उसे बार-बार न छुएं और न ही फोड़ें।

–  ऑयली चीजों के यूज से बचें। इससे रोम छिद्र बंद हो सकते हैं।

–  स्किन पर बड़ों के प्रोडक्‍ट न लगाएं।

–  लिप्‍स को नेचुरल तरीके से साफ करें। उनपर लिपस्टिक और कलर का प्रयोग करने से बचें।

Also read: यदि बच्‍चा है अधिक खर्चीला, तो इन 5 तरीकों से सिखाएं उसे पैसे की वैल्‍यू: Teach Money Value to Kids

बच्‍चे अपनाएं ये स्किन केयर रुटीन

बच्‍चों का भी होना चाहिए स्किनकेयर रुटीन
Children should adopt this skin care routine

क्‍लीनजिंग: स्किन को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए क्‍लीनजिंग करना बेहद जरूरी है। आउटडोर एक्टिविटी की वजह से बच्‍चे गंदगी, प्रदूषण और पसीने का सामना करते हैं। बच्‍चों की स्किन संवेदनशील होती है इसलिए उन्‍हें माइल्‍ड क्लिंजर का उपयोग करना चाहिए। जो प्राकृतिक होने के साथ स्किन की गहराई से सफाई कर सके।

मॉइस्‍चराइजिंग: टीनेज में बच्‍चों को सही मॉइस्‍चराइजर का प्रयोग करना चाहिए। इस उम्र में स्किन काफी संवेदनशील होती है इसलिए अधिक खुशबू वाले और तैलीय मॉइस्‍चराइजर का प्रयोग करने से बचना चाहिए। दिन में दो बार चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्‍चराइजर का इस्‍तेमाल करें।

सनस्‍क्रीन: स्किन केयर की शुरूआत सनस्‍क्रीन से ही की जानी चाहिए। छोटी उम्र से ही सनस्‍क्रीन का इस्‍तेमाल किया जाना चाहिए। धूप के संपर्क में रहने की वजह से बच्‍चे कई तरह की समस्‍याओं का सामना करते हैं ऐसे में माइल्‍ड सनस्‍क्रीन बच्‍चे की स्किन की रक्षा कर सकता है। इस उम्र में एसपीएफ 30 वाला ब्रॉड स्‍पेक्‍ट्रम सनस्‍क्रीन का यूज किया जा सकता है।